- Home
- News
- Marnus Labuschagne becomes the first player with 50 plus runs Three wickets and four catches in the same ODI match
मार्नस लाबुशेन ने रचा इतिहास, 53 साल के वनडे इतिहास में पहली बार किया कारनामा
इंग्लैंड के 315 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (154 नाबाद) के धमाकेदार शतक से आसानी से हासिल कर लिया. लाबुशेन ने इस मैच में 77 रन की नाबाद पारी खेली
Published On Sep 20, 2024, 11:15 AM IST
Last UpdatedSep 20, 2024, 11:15 AM IST
(Image credit- X)
नॉटिंघम. ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने इतिहास रच दिया है. लाबुशेन ने वनडे क्रिकेट में इतिहास में पहली बार खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने यह कारनामा किया.
गुरुवार को खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया. इंग्लैंड के 315 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (154 नाबाद) के धमाकेदार शतक से आसानी से हासिल कर लिया. लाबुशेन ने इस मैच में 77 रन की नाबाद पारी खेली. लाबुशेन ने इसके अलावा उन्होंने इस मैच में तीन विकेट भी हासिल किया, वहीं फील्डिंग में भी लाबुशेन का जलवा देखने को मिला. लाबुशेन ने इस मैच में चार कैच लपके. इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया.
वनडे में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने लाबुशेन
मार्नस लाबुशेन वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने एक वनडे मैच में 50 से ज्यादा रन, तीन विकेट और चार कैच लपके. 51 साल के वनडे इतिहास में ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने हैं. लाबुशेन ने 77 रन के अलावा बेन डकेट, हैरी ब्रूक और जोफ्रा ऑर्चर को पवेलियन भेजा. उन्होंने बेन डकेट और हैरी ब्रूक का अपनी ही गेंद पर कैच लपका. इसके अलावा उन्होंने जैकब बैथल और आदिल रशीद का कैच भी लपका.
क्या रहा मैच का हाल ?
इंग्लैंड की टीम ने बेन डकेट के 91 गेंद में 95 रन और विल जैक्स के 56 गेंद में 62 रन की पारी से 315 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम 49.4 ओवर में ऑल आउट हो गई. एडम जंपा और मार्नस लाबुशेन ने तीन-तीन विकेट लिए. दो विकेट ट्रेविस हेड के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. ट्रेविस हेड ने 129 गेंद में 154 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 20 चौके और पांच छक्के लगाए.