• Home
  • News
  • Marnus Labuschagne dropping his gum on the pitch and then putting it back in his mouth

ENG vs AUS: मार्नश लाबुशेन ने जमीन पर गिरी हुई चीज उठाकर मुंह में डाली, वीडियो हुआ वायरल

लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन लाबुशेन आउट होने से ज्यादा अपनी एक अजीबोगरीब हरकत की वजह से चर्चा का कारण बन गए.

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 30, 2023, 03:15 PM IST

Published On Jun 30, 2023, 03:15 PM IST

Last UpdatedJun 30, 2023, 03:15 PM IST

Marnus Labuschagne

@TWITTER

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में दूसरा एशजे टेस्ट खेला जा रहा है जिसमें मेहमान कंगारू टीम पहली पारी में 416 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने शानदार 116 रनों की पारी खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपना 32वां शतक जड़ा. वहीं, ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली. मार्नश लाबुशेन बदकिस्मत रहे और अर्धशतक जड़ने से चूक गए. लाबुशेन 47 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन का शिकार बने.

लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन लाबुशेन आउट होने से ज्यादा अपनी एक अजीबोगरीब हरकत की वजह से चर्चा का कारण बन गए. दरअसल, ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लाबुशेन च्यूइंग गम चबा रहे थे कि तभी उनके मुंह से च्यूइंग गम गिर गई. इसके बाद लाबुशेन ने वो किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लाबुशेन ने गिरी हुई च्यूंइग गम को उठाया और फिर से मुंह में डालकर चबाने लगे. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ फैंस इस हरकत के लिए लाबुशेन को ट्रोल भी कर रहे हैं.

 

मार्नश लाबुशेन का मौजूदा एशेज सीरीज में बल्ला भले ही न चल रहा हो लेकिन अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में लगातार बने हुए हैं. एशेज सीरीज से पहले खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल कंगारू बल्लेबाज डग आउट में अपनी बैटिंग का इंतजार करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे. तब ये घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

इंग्लैंड ने गुरूवार को लार्ड्स के मैदान पर दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 416 रन पर समेटने के बाद 4 विकेट खोकर 278 रन बना लिये. बेन स्टोक्स 17 और हैरी ब्रूक 45 रन बनाकर खेल रहे हैं.

 

Editor's Pick