- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Marnus Labuschagne: Playing against India on Indian pitch is not difficult:
टीम इंडिया के खिलाफ भारत में खेलने से मुश्किल कुछ नहीं : मार्नस लाबुशाने
ऑस्ट्रेलिया टीम 14 जनवरी से भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
Published On Jan 07, 2020, 04:45 PM IST
Last UpdatedJan 07, 2020, 04:45 PM IST
मार्नस लाबुशाने (Twitter)
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर लाबुशेन के हवाले से कहा गया, ‘‘जब आप भारत से खेलते हो तो ये कड़ी सीरीज होती है क्योंकि वे काफी मजबूत विरोधी हैं। उनके पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं इसलिए ये चुनौती होगी।लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में आप हमेशा खुद को सबसे मुश्किल हालात में सर्वश्रेष्ठ विरोधी के खिलाफ परखना चाहेंगे और भारत के खिलाफ भारत में खेलने से कड़ा कुछ नहीं है।’’
सिर्फ 14 टेस्ट खेलने वाले लाबुशेन के आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के बाद तीसरे स्थान पर काबिज होने की उम्मीद है। लाबुशेन की तुलना आधुनिक पीढ़ी के महान खिलाड़ियों से हो रही है लेकिन उन्होंने इसे अधिक तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों का इस तरह की बातें करना शानदार है लेकिन इस तरह की किसी बात से पहले काफी अधिक काम किए जाने की जरूरत है।’’
भारत दौरे पर अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे मार्नस लाबुशाने
लाबुशेन ने कहा, ‘‘केन विलियमसन, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ – ये खिलाड़ी पांच, छह, सात साल से ऐसा कर रहे हैं। एक अच्छा सीजन होने का मतलब ये नहीं है कि आप महान खिलाड़ी हैं। इसलिए मेरा ध्यान अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने और आस्ट्रेलिया को मैच जिताने में मदद करने का प्रयास करने पर है।’’
लाबुशेन ने कहा कि भारत के दौरे पर जाने से पहले स्पिनरों के अनुकूल सिडनी के हालात में खेलना तैयारी के लिहाज से अच्छा रहा।
तेजी से उभरते हुए ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने भारत के खिलाफ अपने कौशल को आजमाने के लिए उत्सुक हैं और उनका मानना है कि क्रिकेट की दुनिया में भारत का दौरा करना सबसे मुश्किल है।
Also Read
भारत में टेस्ट सीरीज जीतना है स्टीव स्मिथ का लक्ष्य
Also Read
ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड बिना देखे कोहली ने फिंच से पूछा था- कहां है मैक्सवेल?
Also Read
विराट कोहली की भविष्यवाणी- विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं मार्नस लाबुशाने
25 साल के लाबुशेन के लिए ऑस्ट्रेलियाई घरेलू सीजन शानदार रहा जिसमें उन्होंने पांच मैचों में चार शतक जमाए। इसमें हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले तीसरे टेस्ट में बनाया दोहरा शतक भी शामिल है। लाबुशेन को भारत के खिलाफ मुंबई में 14 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है।