- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Marnus Labuschagne’s reign over as new No.1 ranked Test batter crowned Joe Root replacing in the top spot
ICC Ranking: जो रूट ने मार्नश लाबुशेन से छीना नंबर-1 का ताज, स्मिथ भी फिसले
बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में लाबुशेन पहले नंबर से तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं. वहीं, स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान से खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं.
Published On Jun 21, 2023, 02:50 PM IST
Last UpdatedJun 21, 2023, 02:50 PM IST
@ICC
एशेज 2023 के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को भले ही हार झेलनी पड़ी हो लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जो रूट पहले नंबर पहुंच गए हैं. रूट ने मार्नश लाबुशेन से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का ताज छीना.
रूट ने एजबेस्टन टेस्ट में शतक की बदौलत ये उपलब्धि हासिल की जबकि मार्नस लाबुशेन को सस्ते में आउट होने के चलते नंबर-1 रैंकिंग से हाथ धोना पड़ा. लाबुशेन की तरह स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड को भी नाकामी की कीमत रैंकिंग के नुकसान के रुप में चुकानी पड़ी है.
We have a new No.1 Test batter ?
The latest @MRFWorldwide ICC Men’s Player Rankings have thrown up a big surprise ?https://t.co/XvrnVBPsCq
— ICC (@ICC) June 21, 2023
रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी में 118 और दूसरी पारी में 46 रन बनाए जबकि लाबुशेन दोनों पारियों में बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा 12वें स्थान पर है.
चेतेश्वर पुजारा 25वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर एक-एक पायदान ऊपर चढ़कर क्रमश: 36वें और 37वें स्थान पर हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। वह 10वें स्थान पर हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ शून्य और 13 रन बनाने वाले लाबुशेन तीसरे स्थान पर खिसक गए. न्यूजीलैड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर आ गए.
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर) और स्टीव स्मिथ (चार स्थान गिरकर छठे स्थान पर) भी नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बनने की दौड़ में पिछड़ गए हैं. हालांकि शीर्ष छह बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 26 रेटिंग अंक का अंतर है.
भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत की अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहे अश्विन 860 अंक के साथ दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं. उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 829 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
साउथ अफ्रीका के कागिसो रबादा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (824) को पछाड़कर 825 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह (772) और रविंद्र जडेजा (765) क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर बरकरार हैं.
इनपुट- भाषा