This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान मार्टिन क्रो का निधन
लिम्फोमा (खून का कैंसर) से पीड़ित क्रो ने अपने जीवन के अंतिम महीनों में खुद सार्वजनिक जीवन से अलग कर लिया था।
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 3, 2016 11:06 AM IST


न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन हो गया है। 53 साल के क्रो 2012 से ही कैंसर से पीड़ित थे। क्रो ने क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद लेखक, प्रसारणकर्ता और मेंटर के रूप भी अपनी छाप छोड़ी। लिम्फोमा (खून का कैंसर) से पीड़ित क्रो ने अपने जीवन के अंतिम महीनों में खुद सार्वजनिक जीवन से अलग कर लिया था। ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित क्रो के परिजनों ने एक बयान जारी कर इस दिग्गज खिलाड़ी के ऑकलैंड स्थित निवास पर निधन की पुष्टि की।क्रो के परिवार में उनकी पत्नी लोरेन डाउंस और दो बच्चे हैं जिन्हें उन्होंने गोद लिया था। ये भी पढ़ें: एशिया कप: भारत आज संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1982 में 19 साल की उम्र में पदार्पण करने वाले क्रो को न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास का सबसे अच्छा बल्लेबाज माना जाता है। क्रो ने अपने देश के लिए 77 टेस्ट मैचों में 17 शतकों की मदद से 5444 रन बनाए। उनका सर्वोच्च योग 299 रन रहा है, जो कई सालों तक कीवियों की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी रही। बाद में ब्रेंडन मैक्लम ने इसे तोड़ा। ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों के कुछ शानदार पल
इसके अलावा क्रो ने 143 एकदिवसीय मैचों में अपने देश के लिए 4704 रन बनाए। क्रो 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले गए आईसीसी विश्व कप में अपनी टीम के कप्तान थे। 2015 में क्रो को आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
TRENDING NOW
क्रो ने 8 से 12 नवम्बर,1995 कटक में भारत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेला था। वहीं 26 नवम्बर 2015 को नागपुर में अपने क्रिकेट करियर का आखिरी वनडे खेला था।
