मार्टिंन गुप्टिल के शतक से न्‍यूजीलैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत

न्‍यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 45 रनों से मात दी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 03, 2019, 03:48 PM IST

Published On Jan 03, 2019, 03:48 PM IST

Last UpdatedJan 03, 2019, 03:48 PM IST

Martin Guptill © Getty Images

Martin Guptill (File Photo) © Getty Images

पिछले साल मार्च के बाद अपना पहला मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (138) के शतक और कप्तान केन विलियमसन (76) व रॉस टेलर (54) के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने गुरुवार को खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 45 रन से हरा दिया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 371 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को 49 ओवर में 326 रन पर समेट दिया। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने सर्वाधिक 102 रन की शतकीय पारी खेली जो उनका चौथा वनडे शतक हैं। उन्होंने 86 गेंदों की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा निरोशन डिकवेला ने 76, दानुष्का गुणातिलका ने 43 और कुसल मेंडिस ने 18 रन बनाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: आचरेकर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए तेंदुलकर, ‘अमर रहें’ के लगे नारे

मेजबान न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने सर्वाधिक तीन और ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्‍यूसन, ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने अपने बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सात विकेट पर 371 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गुप्टिल और विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 163 रन की शतकीय साझेदारी की।

गुप्टिल ने टेलर के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। गुप्टिल ने 139 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के लगाए। गुप्टिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

पढ़ें: सिडनी टेस्‍ट में फिर फ्लॉप हुए राहुल, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक

आखिरी में नीशम ने 13 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से 47 रन की तूफानी पारी खेलकर कीवी टीम को एक विशाल स्कोर दिया। नीशम ने थिसारा परेरा के ओवर में पहले पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए। हालांकि वो छठी गेंद पर छक्का लगाने से चूक गए। परेरा ने अपने इस ओवर में 34 रन खर्च कर डाले जो कि वनडे इतिहास का सबसे महंगा ओवर रहा। श्रीलंका के लिए कप्तान लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप और थिसारा परेरा ने दो-दो विकेट लिए।

Editor's Pick