Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 5, 2016 12:20 PM IST


न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सीरीज के अंतिम वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 36 रनों से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लिया है। सीरीज में बराबरी के उद्देश्य से उतरी श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड के 295 रनों के लक्ष्य के जवाब में सभी विकेट खोकर 258 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिये शानदार फार्म में चल रहे मार्टिन गप्टिल ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 102 रन बनाए। जबकि केन विलियमसन और रॉस टेलर ने 61-61 रन की पारी खेली। जबकि मैट हेनरी ने 40 रन देकर 5 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने का मौका नहीं दिया। मैट हेनरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। ALSO READ: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड 5वें वनडे का फुल स्कोरकार्ड
इससे पहले मेहमान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुआन प्रदीप ने टॉम लिथम को शून्य पर पवेलियन भेज कर श्रीलंका को शानदार शुरूआत दी लेकिन इसके बाद गप्टिल ने केन विलियमसन के साथ शतकीय साझेदारी निभाते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड को दूसरा झटका 125 के स्कोर पर लगा जब विलियमसन 61 रन बनाकर दिलशान की गेंद पर चंडीमल को कैच थमा बैठे। इसके बाद गप्टिल ने टेलर के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया और टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। इसी बीच गप्टिल ने शतक पूरा किया लेकिन शतक बनाने के बाद गप्टिल ज्यादा देर टिक नहीं सके और 102 रन बनाकर कुलसेकरा का शिकार बने। गप्टिल ने 109 गेंदों पर 102 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 294 रन बनाए और मेहमान श्रीलंका को 295 रन का लक्ष्य दिया। ALSO READ: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड
295 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत खराब रही। श्रीलंका ने अपने तीन शुरूआती विकेट मात्र 33 के स्कोर पर गंवा दिये। इसके बाद चंडीमल और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन उनका ये प्रयास श्रीलंका के लिये नाकाफी रहा। मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिये सबसे ज्यादा 95 रन का योगदान दिया जबकि चंडीमल ने 50 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने साथी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के साथ मिलकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने का मौका नहीं दिया। हेनरी ने 5 विकेट चटकाए जबकि बोल्ट को 3 सफलता मिली। टेस्ट और वनडे सीरीज गंवा चुकी श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड के साथ 7 और 10 जनवरी को दो टी-20 मैच भी खेलेगी। ALSO READ: विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी अंडर-19 भारतीय टीम: राहुल द्रविड़
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
