गुप्टिल ने 160वें वनडे में पूरे किए 6 हजार रन, छोड़ा रोहित, धोनी को पीछे
वनडे में सबसे तेज छह हजार रन बनाने के मामले में मार्टिन गुप्लिट रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।
Published On Jan 03, 2019, 11:28 AM IST
Last UpdatedJan 03, 2019, 11:28 AM IST
On comeback, Martin Guptill crossed two milestones during his 14th ODI hundred. © AFP
श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान वह वनडे में छह हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। वनडे में सबसे तेज छह हजार रन बनाने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।
पढ़ें:- 13 गेंद पर 47 रन की पारी खेल जेम्स नीशम ने मचाई सनसनी
श्रीलंका के खिलाफ खेले साल के पहले मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल ने शानदार वापसी करते हुए 138 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही वह वनडे में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ गुप्टिल ने 139 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्के लगाए।
रोहित शर्मा, धोनी को छोड़ा पीछे
वनडे में सबसे तेज 6 हजार रन बनाने के मामले में गुप्टिल ने भारतीय धुरंधर रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। किवी बल्लेबाज ने 160 पारी में 6 हजार रन बनाए जबकि रोहित शर्मा ने 162 और धोनी ने 6 हजार रन बनाने के लिए 166 पारी खेली थी। सबसे तेज 6 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है उन्होंने 123 पारी में यह मुकाम हासिल किया था। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 136 पारी में यह कारनामा किया था।
न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे रन
| बल्लेबाज | मैच | पारी | नॉट आउट | रन | बेस्ट | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
| स्टीफन फ्लेमिंग | 279 | 268 | 21 | 8007 | 134* | 32.41 | 71.40 | 8 | 49 |
| रॉस टेलर | 208 | 192 | 34 | 7433 | 181* | 47.04 | 82.57 | 19 | 43 |
| नाथन एस्टल | 223 | 217 | 14 | 7090 | 145* | 34.92 | 72.64 | 16 | 41 |
| ब्रैंडन मैकुलम | 260 | 228 | 28 | 6083 | 166 | 30.41 | 96.37 | 5 | 32 |
| मार्टिन गुप्टिल | 160 | 157 | 18 | 6019 | 237* | 43.30 | 86.36 | 13 | 34 |
न्यूजीलैंड के पांचवें बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट में छह हजार पूरा करने वाले मार्टिन गुप्टिल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम है। दूसरे नंबर पर रॉस टेलर और तीसरे नंबर पर नाथन एस्टल नाम आता है।