×

गप्टिल की तूफानी बल्लेबाजी, 10 विकेट से जीता न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने 118 रनों के लक्ष्य को मात्र 8.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया, सीरीज में 2-0 से आगे

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - December 28, 2015 1:31 PM IST

गुप्टिल की तूफानी बल्लेबाजी के आगे लाचार नजर आए श्रीलंकाई गेंदबाज © Getty Images
गप्टिल की तूफानी बल्लेबाजी के आगे लाचार नजर आए श्रीलंकाई गेंदबाज © Getty Images

न्यूजीलैंड दौरे पर श्रीलंकाई टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी न्यूजीलैंड को 10 विकेट से करारी मात दी। न्यूजीलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली। गप्टिल ने 93 रनों की इस पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए। श्रीलंका के 118 रनों के लक्ष्य को मेजबान न्यूजीलैंड ने मात्र 8.2 ओवरों में पा लिया। पहले वनडे में भी श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे का फुल स्कोरकार्ड

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए श्रीलंका को मात्र 117 रनों पर समेट दिया। श्रीलंका के 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़ें को भी नहीं छू सके। श्रीलंका के लिये नुआन कुलसेकरा ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिये मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए जबकि मिशेल मैक्लेनगन को 3 सफलता हाथ लगी। डग ब्रेसवेल और इश सोढ़ी को एक- एक विकेट मिला। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट का फुल स्कोर

TRENDING NOW

श्रीलंका के 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने आक्रामक शुरूआत की। न्यूजीलैंड के लिये गप्टिल खासे आक्रामक दिखे। गप्टिल की आक्रामक बल्लेबाजी ही थी जो न्यूजीलैंड ने अपने 50 रन मात्र 2.4 ओवर में ही पूरे कर लिये। गप्टिल ने अपने 50 रन 17 गेंदों में पूरे किये। अर्धशतक लगाने के बाद गप्टिल और ज्यादा आक्रामक हो गए और अगली 13 गेंदों पर 43 रन ठोंक दिये। न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए 118 रन के लक्ष्य को मात्र 8.2 ओवर में ही पा लिया। गप्टिल को उनकी इस शानदार पारी के लिये ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। ALSO READ: क्या से क्या बन गए ये क्रिकेटर