add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

2019 का विश्व कप खेलना मेरा लक्ष्य: मशरफे मुर्तजा

बांग्लादेशी कप्तान का कहना है कि उनका करियर खत्म होने को आ रहा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 4, 2018 7:59 PM IST

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा जो कि अब जल्द ही राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं, उनके अंदर अब भी विश्व कप खेलने की इच्छा बाकी है। मुर्तजा ने कहा है कि वो 2019 विश्व कप तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

क्रिकबज को दिए बयान में मशरफे मुर्तजा ने कहा, “मेरा लक्ष्य विश्व कप तक खेलने का है। ये केवल आठ महीनों की बात है और मैं अपने फॉर्म को बरकरार करने की कोशिश करूंगा। मेरा निजी लक्ष्य विश्व कप खेलना है और समय बताएगा कि रिव्यू की जरूरत है या नहीं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुर्तजा की कप्तानी में बांग्लादेश टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। मोर्तजा ने आगे कहा, “पहले मेरा दिमाग विश्व कप तक खेलने के लिए पूरी तरह निश्चित था। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मुझे लगा कि पता नही मैं टूर्नामेंट तक टिक पाउंगा या नहीं। फिर भी मैं आगे बढ़ता रहा, मेरी फिटनेस और प्रदर्शन ने मदद की। इसलिए अब मेरा दिमार विश्व कप तक खेलने के लिए पूरी तरह तौयार है और हां रिव्यू का मौका है लेकिन अगर मैं उस स्तर पर नहीं होंगा तो मैं खुद की पीछे हट जाउंगा। अगर मैं विश्व कप खेलने लायक रहूंगा तो आगे बढ़ने के कोशिश करूंगा लेकिन कुछ भी हो सकता है।”

TRENDING NOW

ये भी पढ़ें: ‘फेडरर, सेरेना विलियम्स की तरह मजबूत दिमाग वाले चैंपियन खिलाड़ी हैं कोहली’

35 साल के मशरफे मुर्तजा को फिलहाल उनके करियर के आखिरी पड़ाव पर खड़ा माना जा रहा है। हालांकि वो ऐसा नहीं मानते। बांग्लादेशी कप्तान ने कहा, “50 प्रतिशत लोग ऐसा मानते हैं कि 2011 विश्व कप के बाद मेरा करियर खत्म हो गया था लेकिन अल्लाह के शुक्र से, मैंने आगे सात साल और खेला। मेरे परिवार वाले भी चिंता कर रहे थे किन मैं आगे खेल पाउंगा या नहीं। अब मेरा करियर खत्म होने को आ रहा है।”