• Home
  • News
  • Mashrafe Mortaza: Still eager to play Tests for Bangladesh

टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं मशरफे मुर्तजा!

बांग्लादेशी वनडे टीम के कप्तान ने 2009 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 17, 2017, 01:12 PM IST

Published On Dec 17, 2017, 01:12 PM IST

Last UpdatedDec 17, 2017, 01:12 PM IST

मशरफे मुर्तजा © Getty Images

करीबन दो साल से टेस्ट क्रिकेट से दूर रहे बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा ने हाल ही ये बयान दिया है कि वो टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावना को टाल नहीं रहे हैं। लगातार चोट और सर्जरी की वजह से मुर्तजा का टेस्ट करियर प्रभावित रहा। फिटनेस और वर्कलोड को संतुलित करने के लिए मुर्तजा ने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट से आराम लेने का फैसला किया। हालांकि अब मुर्तजा ने टेस्ट खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की है। क्रिकबज को दिए बयान में बांग्लादेशी कप्तान ने कहा, “हर खिलाड़ी के अंदर टेस्ट खेलने का जुनून होता है। हालांकि मैं 34 साल का हो गया हूं लेकिन मेरे अंदर अब भी सफेद जर्सी में गेंदबाजी करने की इच्छा है। इसके लिए मुझे सारी चीजें दिमाग में रखनी होगी।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ricky-ponting-joe-root-kane-williamson-dont-match-up-to-steven-smith-670524″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुर्तजा ने आगे कहा, “ये कहना मुश्किल है कि मैं कब वापसी करूंगा लेकिन अगर मेरी योजना के हिसाब से सब कुछ सही रहा तो मैं एक कोशिश तो जरूर करूंगा। मैने अपनी फिटनेस में काफी सुधार किया है और इसी वजह सें मुझे कुछ उम्मीद नजर आ रही है। अब मैं फिटनेस को और बेहतर करूंगा और फिर देखूंगा कि क्या होता है। मैं अपनी फिटनेस को बेहतर बना सकता हूं और प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने के बाद मैं अहम सुधार कर सकता हूं, तो फिर टेस्ट में वापसी क्यों नहीं करूं?”

खबर ये भी है कि मुर्तजा ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन से अपनी टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर बात की थी। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में मुर्तजा ने इस मुद्दे पर बात की थी। मुमकिन है फैंस जल्द ही मुर्तजा को सफेद जर्सी में देख सकूं।

Editor's Pick