जीरो नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे मशरफे मुर्तजा
बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान मुर्तजा ने हर्शेल गिब्स से प्रेरित होकर '0' नंबर की जर्सी पहनी।
Published On Nov 06, 2017, 12:07 PM IST
Last UpdatedNov 06, 2017, 12:07 PM IST
बांग्लादेश वनडे टीम के कप्तान है मशरफे मुर्तजा © Getty Images
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान शून्य नंबर की जर्सी में नजर आए। मुर्तजा की इस जर्सी को देखकर फैंस हैरान रह गए। दरअसल मुर्तजा के इस कदम के पीछे पूर्व साउथ अफ्रीकाई बल्लेबाज हर्शेल गिब्स हैं। मुर्तजा रंगपुर राइडर्स बनाम राजशाही किंग्स मैच के दौरान ये जर्सी पहनकर उतरे थे। मैच के बाद इस बारे में बात करते हुए मुर्तजा ने बताया कि उन्होंने ये फैसला हर्शेल गिब्स से प्रेरित होकर लिया है। बता दें कि गिब्स ’00’ नंबर की जर्सी पहना करते थे।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rangana-herath-its-a-dream-to-win-a-test-in-india-657676″][/link-to-post]
क्रिकबज ने मुर्तजा के हवाले से लिखा, “मैं कुछ दिन पहले गिब्स के एक इंटरव्यू को देखकर उनसे प्रेरित हुआ। जिसमें उन्होंने कहा था कि सब कुछ शून्य से शुरू करने के बारे में है और सच कहूं तो ये बात काफी प्रेरणादायक है। शुरुआत में मैं 20 नंबर की जर्सी पहना करता था और फिर मैने केवल पहले अंक यानि कि 2 नंबर की जर्सी पहनना शुरू कर दिया। अब मैं दूसरे अंक 0 की जर्सी पहनकर इसे पूरा कर रहा हूं।”
वनडे सीरीज में मिली हार पर दिया बयान
हाल ही में वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बारे में बात करते हुए मुर्तजा ने कहा, “एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मैं एक ही बात पर ध्यान लगाकर नहीं बैठ सकता हूं। आज अच्छा दिन है तो हो सकता है कल बुरा दिन हो। हमे लगातार काम करते रहना है ताकि हम सुनिश्चित कर सकें कि कल का दिन और बेहतर हो।” बीपीएल में रंगपुर राइडर्स की तरफ से खेल रहे मुर्तजा का कहना है कि वह आने वाले टूर्नामेंट्स में अच्छे नतीजे पाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, “हम दूसरों के मुकाबले कितना ज्यादा फोकस हैं ये जरूरी है। मैं निजी तौर पर क्या हासिल करना चाहता हूं वह भी जरूरी है। पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर आपको अच्छे और बुरे दोनो समय का सामना करना पड़ेगा।”