×

IPL 2026: मतीशा पथिराना बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी, केकेआर ने बरसाया पैसा

श्रीलंका के मतीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 18, 2025 5:16 PM IST

मतीशा पथिराना आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं. मंगलवार को अबु धाबी में नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 22 साल के इस खिलाड़ी पर बड़ा दांव खेला है.

दिल्ली कैपिटल्स ने पथिराना पर पहली बोली लगाई. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. ऐसे वक्त पर जब लग रहा था कि दिल्ली की टीम के पास पथिराना आने वाले थे तभी लखनऊ सुपर जायंट्स ने एंट्री ली. धीरे-धीरे उनकी कीमत 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

पथिराना के लिए धीरे-धीरे बोली बढ़ती गई. और एक वक्त पर जब दिल्ली की टीम रेस से बाहर हो गई तो कोलकाता नाइट राइडर्स की एंट्री हुई. केकेआर ने लखनऊ के साथ मुकाबला शुरू किया. आखिर में कोलकाता के हाथों ही पथिराना की एंट्री हुई. केकेआर के पास कोई विदेशी तेज गेंदबाज नहीं था. और पथिराना को खरीदकर उन्होंने इस लिस्ट में एक खिलाड़ी को जोड़ा है. केकेआर के पास सबसे ज्यादा पर्स था. उनके पास 64.30 करोड़ रुपये थे. लेकिन उन्होने बड़ी रकम खर्च की है. उन्होंने कैमरन ग्रीन के लिए 25.20 करोड़ रुपये की रकम खर्च की.

पथिराना पर जिस दिन बोली लगी. उसी दिन उन्होंने यूएई आईटी20 में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 19 रन देकर चार विकेट लिए. इसमें पावरप्ले में एक मेडिन ओवर भी शामिल था.

TRENDING NOW

पथिराना ने आईपीएल में 32 मैचों में 37 विकेट लिए हैं. वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे. साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रीटेन किया था. लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने 12 मैचों में 13 विकेट लिए थे. उनका इकॉनमी रेट 10.13 का रहा था. इसके बाद चेन्नई ने उन्हें इस सीजन में रिलीज कर दिया था. अपने स्लिंगी ऐक्शन की वजह से उन्हें जूनियर मलिंगा भी कहा जाता है. साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जितवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. सीजन में उन्होंने 19 विकेट लिए थे.