• Home
  • News
  • Matheesha Pathirana clears fitness test granted NOC from SLC to join KKR Report

IPL 2026: KKR को मिली बड़ी खुशखबरी, मथीशा पथिराना को मिला NOC, इस मैच में खेलते नजर आएंगे

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा था, पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान इंजर्ड हो गए थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 12, 2026, 10:50 PM IST

Published On Apr 12, 2026, 10:50 PM IST

Last UpdatedApr 12, 2026, 10:50 PM IST

Matheesha Pathirana

Matheesha Pathirana

Matheesha Pathirana Fitness Update: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पहली जीत का इंतजार है. केकेआर की टीम मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी, उससे पहले टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट का जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, उन्हें केकेआर से जुड़ने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानि एनओसी भी मिल गई है.

आईपीएल 2026 में शुरुआती 4 में से 3 मैच गंवाकर केकेआर मुश्किल में है. केकेआर की मुख्य समस्या गेंदबाजी ही रही है, मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के आदेश के बाद टीम ने रिलीज कर दिया था. हर्षित राणा और आकाश दीप इंजरी की वजह से बाहर हो गए, वरुण चक्रवर्ती खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, ऐसे में पाथिराना के जुड़ने से गेंदबाजी मजबूत होगी और टीम की ताकत बढ़ेगी। पाथिराना शुरुआती और डेथ ओवरों में बेहद खतरनाक माने जाते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक पाथिराना की चोट ठीक हो गई है, वह 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए केकेआर टीम से जुड़ेंगे, हालांकि, वह 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे.

केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा था.

मथीशा पथिराना 2022 से 2025 तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा रहे थे. 2026 के लिए हुई नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था, मिनी ऑक्शन में केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा था, पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान इंजर्ड हो गए थे, उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था, इसलिए लीग के शुरुआती कुछ मैचों से उनका बाहर होना तय था. पथिराना ने 32 आईपीएल मैचों में 47 विकेट लिए है.

Editor's Pick