add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS SL: धोनी के 'चेले' ने बरपाया कहर, सूर्या- हार्दिक सहित चार बल्लेबाजों का किया शिकार

माथिशा पथिराना ने चार ओवर के स्पेल में 40 रन लुटाए, मगर उन्होंने चार विकेट चटकाए, जिसमें भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव और ऋषभ पंत का विकेट भी शामिल था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 27, 2024 9:09 PM IST

पल्लेकेले. भारत और श्रीलंका की टीम शनिवार को पहले टी-20 मैच में आमने-सामने हुई. सूर्य कुमार यादव ( 26 गेंद में 58 रन) और ऋषभ पंत (33 गेंद में 49 रन) की दमदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा. इस मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज माथिशा पथिराना ने शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने इस मैच में चार बड़े विकेट अपने नाम किए.

माथिशा पथिराना को 11वें ओवर में गेंदबाजी सौंपी गई, अपने स्पेल के पहले ओवर में वह विकेट नहीं ले सके, मगर दूसरे ओवर में उन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे सूर्य कुमार यादव को एलबीडब्लयू आउट किया. सूर्य कुमार यादव ने 58 रन की पारी खेली. पाथिराना यहीं नहीं रूके और उन्होंने 17वें ओवर में हार्दिक पांड्या को गति से हैरान किया और उनका विकेट हासिल किया. हार्दिक पांड्या सिर्फ नौ रन बना सके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

19वें ओवर में चटकाए दो विकेट

19वें ओवर में माथिशा पथिराना ने भारत को दो बड़े झटके दिए. उन्होंने ओवर की पहली बॉल पर रियान पराग (07) और पांचवीं बॉल पर ऋषभ पंत (49) को चलता किया.

माथिशा पथिराना हालांकि काफी महंगे साबित हुए और चार ओवर के स्पेल में 40 रन लुटाए, मगर उन्होंने चार विकेट चटकाए.

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं माथिशा पथिराना

माथिशा पथिराना आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं. धोनी की कप्तानी में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. धोनी ने कई बार उनकी खूब तारीफ की है. आईपीएल के 20 मैच में उनके नाम 34 विकेट है.