This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ ओपनर से इस फ्रेंचाइजी ने फिर किया करार
टेस्ट ओपनर मैट रेनशॉ को ऑस्ट्रेलिया ए टीम में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया ए टीम अगले महीने भारत का दौरा करेगी।
Written by Kamlesh Rai
Last Published on - July 11, 2018 1:09 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट ओपनर मैट रेनशॉ ने बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी ब्रिस्बेन हीट के साथ फिर करार किया है। रेनशॉ ने इस फ्रेंचाइजी के साथ पिछली गर्मियों में डेब्यू किया था। पिछले कुछ समय से यह ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज चोट की वजह से परेशान रहा है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-as-mohammed-siraj-shahbaz-nadeem-restrict-west-indies-a-to-3019-725540″][/link-to-post]
चोट की वजह से यूके दौरे पर समरसेट के लिए खेलने गए रेनशॉ पिछले सीजन में केवल एक मैच खेल पाए थे। वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक रेनशॉ ने कहा, ‘ मैंने ब्रैंडन मैक्कुलम और क्रिस लिन जैसे खिलाडि़यों के के साथ ट्रेनिंग की है और देखा कि वे खुद को कैसे तैयार करते हैं।’
रेनशॉ को भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम में भी शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ए टीम भारत में 17 अगस्त से सीरीज खेलेगी। बकौल रेनशॉ, ‘ मेरे लिए ट्रेनिंग करने को अलग माहौल था। मैंने जरूरत के मुताबिक अपनी बल्लेबाजी कौशल में बदलाव किया है।’
रेनशॉ को दोबारा साइन कर ब्रिस्बेन हीट की समस्या यही खत्म नहीं हुई है। उसे ब्रेंडन मैक्कुलम के साथ अब भी दूसरे ओवरसीज खिलाड़ी की तलाश है। पाकिस्तान के युवा लेग स्पिनर शादाब खान दूसरे साल इस क्लब को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे क्योंकि उन्हें उस समय अपनी नेशनल डयूटी करनी है।
रेनशॉ को भारत दौरे के लिए वनडे औरा चार दिवसीय दोनों टीमों में ऑस्ट्रेलिया ने जगह दी है। गौरतलब है कि रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 33.47 की औसत सेे कुल 636 रन बनाए हैंं।
