WI के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, कई स्टार प्लेयर्स बाहर

वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम के कप्तान मिशेल सेंटनर होंगे, जबकि टेस्ट टीम के कप्तान टॉम लैथम विकेटकीपर के रोल में होंगे. माइकल ब्रेसवेल, जेडन लेनोक्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के रूप में टीम में तीन स्पिनर्स को भी टीम में शामिल किया गया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 01, 2026, 05:39 PM IST

Published On Jul 01, 2026, 05:39 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2026, 05:39 PM IST

NZ Squad

NZ Squad

इंग्लैंड को उसके घर में टेस्ट सीरीज हराने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम का बुधवार को ऐलान कर दिया गया. वनडे टीम में मैथ्यू फिशर नया चेहरा हैं. हालांकि इस टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है.

12 से 22 जुलाई तक खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम के कप्तान मिशेल सेंटनर होंगे. टेस्ट टीम के कप्तान टॉम लैथम विकेटकीपर होंगे. टीम में शामिल किए गए दाएं हाथ के 28 वर्षीय तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर का लिस्ट ए रिकॉर्ड शानदार है. वह 35 मैचों में 32 विकेट ले चुके हैं, फिशर निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं. जैकब डफी को भी टीम में शामिल किया गया है. अन्य तेज गेंदबाजों में क्रिस्टियन क्लार्क, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ हैं. माइकल ब्रेसवेल, जेडन लेनोक्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के रूप में टीम में तीन स्पिनर्स शामिल हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जैकब और मैट का हेड कोच ने किया समर्थन

हेड कोच रॉब वाल्टर ने फिशर और डफी के बारे में कहा, जैकब और मैट का ग्रुप में शामिल होना बहुत अच्छा है और मुझे पता है कि वे बहुत ऊर्जा और रोमांच, ऑल-राउंड स्किलसेट में लगातार सुधार करके यह मौका हासिल किया है. उन्होंने कहा, मैट को पहली बार वनडे ग्रुप में शामिल करने का यह एक अच्छा मौका है, वह अच्छी गति से गेंदबाजी करता है और अपनी विविधता पर कड़ी मेहनत कर रहा है ताकि यह पक्का हो सके कि वह पारी के अलग-अलग स्टेज पर गेंदबाजी कर सके.

‘वह 3-4 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकता’, वसीम जाफर ने 23 साल के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे पर उठाए सवाल

कोच ने जैकब डफी की तारीफ की

न्यूजीलैंड के कोच ने डफी के सभी फॉर्मेट में असर की भी तारीफ की और भरोसा जताया कि यह अनुभवी तेज गेंदबाज टीम को ताकत देगा. उन्होंने कहा, जैकब पिछले कुछ सालों से सभी फॉर्मेट में हमारे लिए सबसे अलग रहे है, उसकी स्किल्स और अनुभव हमारी स्क्वाड के लिए बढ़िया एडिशन होगा, मुझे पता है कि वह फिर से न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हैं.

एस. श्रीसंत को मिली बड़ी राहत, KCA ने हटाया तीन साल का प्रतिबंध

कई स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे टीम का हिस्सा

टीम में कई नियमित खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं. काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओ’रूर्के को आराम दिया गया है। डेवोन कॉनवे को उनके दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से छुट्टी दी गई है. रचिन रवींद्र मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ पहले से तय व्यवस्था के तहत इस टूर में शामिल नहीं होंगे.

वेस्टइंडीज दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोलस, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग.

Editor's Pick