हेडन की नजर में शोएब अख्तर हैं बी-ग्रेड एक्टर, ‘मुझे स्लेज करने के चक्कर में खुद ही…’
मैथ्यू हेडन ने साल 2002 में शारजहा में खेले गए टेस्ट मैच मे शोएब अख्तर की हरकतों के बारे में खुलकर बात की।
Published On Aug 10, 2020, 03:18 PM IST
Last UpdatedAug 10, 2020, 03:18 PM IST
Shoaib Akhtar with Matthew Hayden @ Twitter
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने 2002 में शरजाह में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तान के शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के साथ हुई नोंकझोंक को याद किया है। ऑस्ट्रेलिया ने वो मैच पारी और 198 रनों से जीता था। पाकिस्तान की टीम दोनों पारियों में 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थी। पाकिस्तान ने पहली पारी में 59 और दूसरी पारी में 53 रन बनाए थे।
दूसरे टेस्ट में लगाए गए शतक के कारण मैन ऑफ द मैच (Man of The Match) चुने गए हेडन ने बताया कि अख्तर ने कैसे उनसे स्लेजिंग की लेकिन अंत में वो खुद ही अपनी एकाग्रकता गंवा बैठे।
IPL 2020 : रोहित शर्मा और सुरेश रैना में होगी आगे निकलने की होड़, जानिए पूरी डिटेल
अख्तर ने द ग्रेड क्रिकेटर पोडकास्ट में कहा, “उदाहरण के तौर पर अख्तर, मैं उन्हें बी ग्रेड एक्टर कहूंगा। हम शरजाह में खेल रहे थे और तापमान 48 डिग्री होगा। हम जब मैदान पर उतरे तो अख्तर ने कहा कि आज मैं तुम्हें मार डालूंगा, उन्होंने यह काफी रंगीन भाषा में कहा। मैंने कहा कि दोस्त यह अच्छा है, मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं, मैंने यह और ज्यादा रंगीन भाषा में कहा।”
Birthday Special: केन विलियमसन को है बर्थडे विश से चिढ़, साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा
“इसलिए मैंने कहा, एक चीज है पागल, तुम्हारे पास 18 गेंद हैं ऐसा करने के लिए। आपको तीन ओवर चाहिए क्योंकि इसके बाद तुम मार्शमैलो की तरह हो जाओगे जो विमान में लंबे समय तक रहता है और दूसरे छोर पर मैं रह जाऊंगा 18 गेंद बाद उसे साफ करता हुआ।”
पाकिस्तान ने उस पारी में कुल 92.1 ओवर फेंके थे जिसमें से अख्तर ने 14 ओवर किए थे। वहीं, हेडन ने 255 गेंदों पर 119 रन बनाए थे जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल था।