पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले घायल हुए मैथ्यू रैनशॉ

पाकिस्तान ए टीम के खिलाफ वार्म अप मैच के दौरान रैनशॉ के सिर पर गेंद लग गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 30, 2018, 02:31 PM IST

Published On Sep 30, 2018, 02:31 PM IST

Last UpdatedSep 30, 2018, 02:31 PM IST

Matt Renshaw © Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू रैनशॉ दुबई में पाकिस्तान ए के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए। आईसीसी अकादमी में खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के पहले दिन फील्डिंग करते समय गेंद रैनशॉ के सिर पर जा सकी। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

मेडिकल स्टाफ की जांच के बाद फैसला लिया गया कि रैनशॉ अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे। पाकिस्तान टीम भी रैनशॉ की जगह मार्नस लबशेयन के फील्डिंग करने को लेकर राजी हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन के ओवर में बल्लेबाज आबिद अली ने तेज शॉट लगाया और गेंद सीधा रैनशॉ के हेलमेट पर जाकर लगी। गेंद रैनशॉ के हेलमेट से लगकर हवा में उछल गई और विकेटकीपर टिम पेन ने कैच पकड़कर नाथन को उनका छठां विकेट दिलाया।

रैनशॉ ने तुरंत अपना हेलमेट उतारा और मैदान पर बैठ गए। कप्तान टिम पेन और मेडिकल स्टाफ ने मिलकर रैनशॉ को खड़े होने में मदद की, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। रैनशॉ के मैदान से जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन के शानदार 8 विकेट हॉल की मदद से पाकिस्तान टीम को 278 पर समेट दिया।

ऑस्ट्रेलिया टीम को 7 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है। ऐसे में रैनशॉ के पास आराम और रिकवरी के लिए काफी समय है। स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना टेस्ट सीरीज खेलने यूएई पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य सलामी बल्लेबाज रैनशॉ हैं।

Editor's Pick