राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ IPL 2023 के 32वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB को पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने कप्तान विराट कोहली के रुप में बड़ा झटका दिया. तीसरे ओवर में शाहबाज अहमद भी बोल्ट का शिकार होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद फॉफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने मिलकर पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट पर 62 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिये. 10 ओवर पूरे होने पर स्कोरबोर्ड पर रनों का आंकड़ा 100 रन पार कर चुका था और मैक्सवेल ने 27 गेंदों पर 4 छक्के से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.
डप्लेसी और मैक्सवेल 13 ओवर की समाप्ति तक दोनों के बीच 127 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हो चुकी थी. हालांकि अगले ओवर में यशस्वी जायसवाल की एक सटीक थ्रो ने डुप्लेसी को रन आउट कर दिया. इसके साथ ही ये शतकीय साझेदारी भी टूट गई. इस साझेदारी के दौरान मैक्सवेल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये.
दरअसल, ये इस सीजन दोनों के बीच हुई तीसरी शतकीय साझेदारी है. इसके साथ ही मैक्सवेल-डुप्लेसी की जोड़ी इस सीजन 3 शतकीय साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी है. इस साझेदारी के दौरान मैक्सवेल RCB के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे विदेशी और कुल 5वें बल्लेबाज बन गए.
IPL 2023 में मैक्सवेल-डुप्लेसी के बीच साझेदारी
- 115 बनाम एलएसजी
- 126 बनाम सीएसके
- 0 बनाम पीबीकेएस
- 100 * बनाम आरआर
डुप्लेसी के रन आउट होने के बाद मैक्सवेल भी 15वें ओवर में अश्विन का शिकार बन गए. वह 77 रन बनाकर आउट हुए. इस सीजन ये उनका तीसरा अर्धशतक है.
सबसे तेज 150 IPL छक्के (पारी)
- 50 : क्रिस गेल
- 72 : आंद्रे रसेल
- 95 : केएल राहुल
- 109 : डेविड वॉर्नर
- 111 : एबी डिविलियर्स
- 113 : शेन वाटसन
- 113 : ग्लेन मैक्सवेल
IPL 2023 की आखिरी 5 पारियों में ग्लेन मैक्सवेल:
- 59(29) बनाम एलएसजी
- 24(14) बनाम डीसी
- 76(36) बनाम सीएसके
- 0(1) बनाम पीबीकेएस
- 77(44) बनाम आरआर
पिछले 3 IPL सीज़न (2021-23) में नॉन ओपनर द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर
- 10 – ग्लेन मैक्सवेल
- 7 – संजू सैमसन
- 6 – सूर्यकुमार यादव
- 6 – राहुल त्रिपाठी
IPL में आरसीबी के लिए मैक्सवेल:
- 2021: 513 रन (42.75 औसत और 144.10 SR)
- 2022: 301 रन (27.36 औसत और 169.10 SR)
- 2023: 253 रन (42 औसत और 188.81 SR)
IPL में RCB के लिए 1000+ रन
- 6903 – विराट कोहली
- 4491 – एबीडी
- 3163 – क्रिस गेल
- 1132 – जैक कैलिस
- 1067 – ग्लेन मैक्सवेल