इंग्‍लैंड में मयंक अग्रवाल ने जड़ा सैकड़ा, वेस्‍टइंडीज पर मिली सात विकेट से जीत

वेस्‍टइंडीज ए की टीम 221 पर हुई ऑलआउट। मयंक के शतक की मदद से 39वें ओवर में ही भारत ने जीता मैच।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 26, 2018, 01:22 PM IST

Published On Jun 26, 2018, 01:22 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2018, 01:22 PM IST

Mayank Agarwal © Getty Imagess

इंग्‍लैंड की धरती पर सोमवार को वेस्‍टइंडीज ए के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने सात विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय टीम के लिए जीत के नायक मयंक अग्रवाल अग्रवाल रहे। उन्‍होंने 11 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से अपना शतक बनाया। मयंक ने 102 गेंदों पर 112 रन की पारी खेली, जिसके कारण वेस्‍टइंडीज ए को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं मिला।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/in-photos-virat-kohli-and-team-india-enjoys-first-training-session-at-merchant-taylors-school-722414″][/link-to-post]

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए वेस्‍टइंडीज का बल्‍लेबाजी क्रम महज 221 के स्‍कोर पर ही ऑलआउट हो गया। जवाब में मयंक की शानदार बल्‍लेबाजी के दम पर भारत ने इस मुकाबले को 39वें ओवर की पहली गेंद पर ही जीत लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मयंक, शुभमन गिल ने की 148 रन की साझेदारी

222 के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम के लिए पृथ्‍वी शॉ और मयंक सलामी बल्‍लेबाजी के लिए आए। टीम के 38 रन के स्‍कार पर पृथ्‍वी 27 रन बनाकर चेमार के. होल्‍डर की गेंद पर कैच आउट हुए। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल खेलने आए। गिल ने बेहद धीरी गति से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि वो अपना अर्धशतक पूरा करने में जरूर कामयाब रहे। गिल ने पांच चौकों की मदद से 92 गेंदों पर 58 रन की नाबाद पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए गिल और मयंक ने मिलकर 148 रन जोड़े। टीम के 186 के स्‍कोर पर मयंक डोमिनिक ड्रेक्स की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

दीपक चाहर ने नाम किया पांच विकेट हॉल

गेंदबाजी में मयंक से पहले दीपक चाहर ने भी एक कीर्तिमान अपने नाम किया। चाहर ने 10 ओवरों में महज 27 रन देकर वेस्‍टइंडीज ए के पांच विकेट झटक लिए। इस दौरान उन्‍होंने दो मेडन ओवर भी डाले। चाहर की सटीक गेंदबाजी के दम पर ही इंडिया ने वेस्‍टइंडीज को 221 रन पर ऑलआउट करने में सफल रही।

दीपक ने मैच के पहले ही ओवर में सलामी बल्‍लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड को शून्‍य के स्‍कोर पर आउट कर चलता किया। 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे आंद्रे मैककार्थी दीपक चाहर का दूसरा शिकार बने। चाहर ने मैककार्थी को रिषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। 24 वर्षीय रोवमन पॉवेल को 24 के निजी स्‍कोर पर चाहर ने 29वें ओवर में एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। उन्‍होंने रेमन रेफर को शून्‍य के स्‍कोर पर चलता किया। 37वें ओवर में डोमिनिक ड्रेक्स को चाहर ने अपना आखिरी शिकार बनाया।

Editor's Pick