मयंक अग्रवाल की जगह पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिले: हरभजन सिंह

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

Edited By : India.com Staff |Jan 18, 2022, 12:16 PM IST

Published On Jan 18, 2022, 12:16 PM IST

Last UpdatedJan 18, 2022, 12:16 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को मिली हार के बाद जहां समीक्षकों का सारा ध्यान मध्यक्रम के खराब प्रदर्शन पर रहा है, खासकर सीनियर बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के फॉर्म पर गया, वहीं पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के योगदान पर चिंता व्यक्त की और दावा किया कि उनकी जगह पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और शुभमन गिल (Shubman Gill) को लिया जा सकता है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, हरभजन ने कहा, “मयंक अग्रवाल ने छह पारियां खेलीं, लेकिन उन्होंने मौके का फायदा नहीं उठाया, जो इस बात का संकेत है कि उनकी जगह कोई नया खिलाड़ी आ सकता है। शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ को अगली सीरीज में देखा जा सकता है क्योंकि एक खिलाड़ी के लिए छह पारियां काफी हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “मयंक एक अच्छा खिलाड़ी है जिसका मैं समर्थन करता हूं लेकिन चूंकि उसने पर्याप्त स्कोर नहीं किया है इसलिए मुझे नहीं पता कि यहां से आगे का रास्ता क्या होगा।”

पुजारा और रहाणे के बारे में बात करते हुए हरभजन ने कहा कि टीम को सीरीज में सिर्फ एक अर्धशतक से ज्यादा योगदान की जरूरत है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, “रहाणे और पुजारा ने जोहान्सबर्ग में 50 रनों की पारी खेली लेकिन सीनियर्स से उम्मीदें इससे कहीं ज्यादा हैं। उन्होंने पर्याप्त रन नहीं बनाए हैं और मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यहां से आगे का रास्ता उनके लिए मुश्किल होगा।”

Editor's Pick