- Home
- News
- Mayank agarwal havent thought about opening with chris gayle or dawid malan pbks vs dc ipl 2021 4636802
मलान-गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से PBKS ने क्यों नहीं कराई ओपनिंग, मयंक अग्रवाल का अटपटा जवाब
मयंक अग्रवाल दिल्ली के खिलाफ प्रभसिमरन सिंंह के साथ ओपनिंग करने आए थे.
Published On May 03, 2021, 06:43 PM IST
Last UpdatedMay 03, 2021, 06:43 PM IST
पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Delhi Capitals) के कार्यवाहक कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सात विकेट से हार झेलनी पड़ी. केएल राहुल (KL Rahul) के अपेंडिक्स की बीमारी से ग्रस्त होने के बाद मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग में प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी के लिए आए.
सवाल उठे कि प्लेइंग-11 में क्रिस गेल और डेविड मलान जैसे दिग्गज ओपनिंग बैट्समैन होने के बावजूद भी प्रभसिमरन से ओपनिंग क्यों कराई गई. मैच के बाद मयंक अग्रवाल ने इस सवाल का जवाब दिया.
मयंक (Mayank Agarwal) ने कहा, “क्रिस गेल या डेविड मलान के साथ ओपनिंग करने का मुद्दा ऐसा है जिसपर बात नहीं की गई है. फिलहाल यही योजना है जिसपर हम काम कर रहे हैं. हमने अच्छा स्कोर बनाया था. शायद 10 रन कम पड़ गए.”
“आगे हम इस विषय पर विचार करेंगे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हमें फायर पावर की जरूरत थी ताकि हम उनके बल्लेबाजों को आउट कर पाते. हमारे पास इसी चीज की कमी दिखी. हमने अपने बल्लेबाजों का ऐसा करने के लिए बचाव किया.”
कप्तानी मिलने को लेकर सवाल पर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने कहा, “पहले भी पंजाब की मीटिंग के दौरान मुझे लूप में रखा गया था. जब भी हम एक बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं तो आप कप्तान की तरह नहीं सोचते हो. आप केवल एक बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका निभाते हो. जब आप कप्तान बन जाते हो और आपको बल्लेबाजी करनी होती है तो आपके उपर ज्यादा दबाव आ जाता है.”