टेस्ट सलामी बल्लेबाज स्पॉट की प्रतिद्वंदिता के दबाव में नहीं हैं मयंक अग्रवाल

शीर्ष क्रम बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 17, 2019, 12:43 PM IST

Published On Sep 17, 2019, 12:43 PM IST

Last UpdatedSep 17, 2019, 12:43 PM IST

मयंक अग्रवाल (Getty images)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वाड में जगह बनाने वाले शीर्ष क्रम बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का कहना है कि सलामी बल्लेबाजी को लेकर टेस्ट टीम में चल रही प्रतिद्वंदिता का दबाव उन पर नहीं है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझ पर दबाव नहीं है क्योंकि बात वो करने की है जो आपके नियंत्रण में हो। मैं इस तरह से चीजों को देखता हूं- आपको मैच मिला है, वहां जाएं और टीम को अच्छी स्थिति में लाने की कोशिश करें। अगर आपका दिन अच्छा है तो टीम के लिए मैच जीतने की कोशिश करें। बाकी सब अपने आप हो जाएगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मयंक ने हाल ही में वेस्टइंडीज के दौरे पर खेले गए दो मैच में कुल 80 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल है। जबकि उन्हें जोड़ीदार केएल राहुल ने चार पारियों में 101 रन बनाए थे। हालांकि राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है और सीमित ओवर फॉर्मेट के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से टेस्ट में पारी की शुरुआत कराने की योजना बनाई गई है। साथ ही शुभमन गिल और अभिमन्यू ईश्वरन जैसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो सलामी बल्लेबाज के स्पॉट के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश करते हैं। हालांकि जैसा कि उन्होंने कहा मयंक को इस बात की चिंता नही है।

नवदीप सैनी 150 kmh की रफ्तार से गेंदबाजी करने के भूखे हैं : लांस क्लूसनर

मयंक से जब पूछा गया कि कप्तान विराट कोहली के साथ वेस्टइंडीज में बल्लेबाजी करने का अनुभव कैसा रहा, तो उन्होंने कहा, “विराट लंच से आधा घंटा पहले बल्लेबाजी करने आया। सबसे पहले हमने साझेदारी आगे बढ़ाने की बात की। हमने कहा ‘खतरा नहीं उठाते हैं, लंच तक दोनों छोर पकड़कर रखते हैं और फिर आगे आएंगे’ इसलिए हम सावधान थे। लंच के बाद विराट ने अचानक गति को बढ़ाया।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने विराट की बल्लेबाजी से जो सीखा वो है गंभीरता और मानसिकता जिससे वो स्थिति को पढ़ता और समझता है। वो अपने साथ काफी ऊर्जा भी लाता है। वो ऐसा खिलाड़ी है जो आगे से नेतृत्व करता है।”

साउथ अफ्रीका ने भारत दौरे के लिए किया अमूल के साथ करार

गौरतलब है कि मयंक ने अब तक केवल विदेशी टेस्ट मैचों में ही हिस्सा लिया है, ऐसे में वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “घर पर खेलना हमेशा खास होता है और मैं इस सीरीज का इंतजार कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया में सीखने के लिए बहुत कुछ था और वेस्टइंडीज में और भी सीखने को मिला। मैंने जो सीखा उस पर काम कर रहा हूं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका इस्तेमाल कर घर पर अच्छी सीरीज खेलने का इंतजार है।”

Editor's Pick