- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mayank Markande: Did not expected to included in national team this early
इतनी जल्दी राष्ट्रीय टीम में आने की उम्मीद नहीं थी: मयंक मारकंडे
पंजाब के मयंक मारकंडे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी20 स्क्वाड में जगह मिली है।
Published On Feb 16, 2019, 09:59 AM IST
Last UpdatedFeb 16, 2019, 09:59 AM IST
Mayank Markande (IANS)
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर होने वाले दो टी20 मैचों के लिए चुना गई भारतीय टीम में युवा गेंदबाज मयंक मारकंडे को शामिल किया गया है। पंजाब के इस स्पिन गेंदबाज ने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम में जदह बनाई। मयंक ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच में जबरदस्त पांच विकेट हॉल झटका। गौरतलब है कि मैच खत्म होते ही उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका मिला।
ये भी पढ़ें: ‘विश्व कप टीम पर अंतिम फैसले से पहले रिषभ पंत को कुछ मौका मिलेगा’
भारतीय टीम में नाम आने के बारे में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मयंक ने कहा, “राष्ट्रीय टीम में शामिल होना किसी खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। ईमानदारी से कहूं तो मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। मैंने इतनी जल्दी राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की उम्मीद नहीं की थी। मैं अपने आप को खुशकिस्मत मानता हूं।”
इंडिया ए और रणजी के प्रदर्शन ने राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई
इंडिया ए से पहले मयंक ने रणजी ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 प्रथम श्रेणी मैचों 34 विकेट झटके। वो अपने चयन का श्रेय रणजी और इंडिया ए के प्रदर्शन को देते हैं। मयंक ने कहा, “रणजी ट्रॉफी में मेरा प्रदर्शन और इंडिया ए के लिए किया प्रदर्शन जरूर चयनकर्ताओं की नजरों में आया होगा। और मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने मुझे अपने आपको साबित करने का मौका दिया।”
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का ऐलान, कोहली की वापसी, मयंक को पहली बार मौका
घरेलू क्रिकेट में मयंक की प्रतिभा को निखारा है लेकिन शुरुआत में उन्हें पहचान आईपीएल ने दिलाई। आईपीएल के 11वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अपने डेब्यू मैच में मयंक ने तीन शानदार विकेट लिए थे, जिसमें से एक विकेट महेंद्र सिंह धोनी का था।
आईपीएल से मिला एक्सपोजर
आईपीएल के अनुभव के बारे में मयंक ने कहा, “आईपीएल से मुझे बहुत ज्यादा एक्सपोजर मिला। रोहित शर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना खास होगा। आईपीएल के दौरान उन्होंने बहुत प्रेरित किया था। मैं हमेशा उनसे बात करता था। वो खेल के दिग्गज हैं इसलिए मैं उनसे जितना हो सके सीखने की कोशिश करता रहता था।”
महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपिंग करते देखना खास
हालांकि अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन निश्चित नहीं हुई है लेकिन अपने डेब्यू मैच को लेकर मयंक की एक खास ख्वाहिश है। उन्होंने कहा, “फिलहाल मैं प्लेइंग इलेवन के बारे में नहीं सोच रहा हूं लेकिन अगर सोचूं तो महेंद्र सिंह धोनी को अपने लिए कीपिंग करने देखना बहुत खास होगा।”