महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने एक साथ काफी क्रिकेट खेला है महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती क्रिकेट की दुनिया में काफी मशहूर है। राष्ट्रीय टीम के साथ साथ दोनों खिलाड़ी आईपीएल में भी लंबे समय तक एक ही टीम में खेलते थे। अब दोनों की दोस्ती इतनी मजबूत है तो रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के नाम को ही अपना वाई-फाई पासवर्ड बना लिया है। चौंकिए नहीं, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ऐसा मानना है दोनों के फैंस का। दरअसल भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे के लिए कानपुर पहुंची टीवी एंकर मयंती लैंगर ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें सुरेश रैना नाम का एक हॉट स्पॉट नजर आ रहा था। लैंगर ने जब इसका पासवर्ड पूछने के लिए रैना को ट्वीट किया को ट्विटर यूजर्स ने उन्हें एक से एक विकल्प दिए।
आशीष नेहरा की वजह से मेरे खेल में काफी सुधार आया है: मोहम्मद सिराज
सबसे पहले एक यूजर ने उन्हें महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस्तेमाल करने के लिए कहा। वहीं किसी ने जियो का स्लोगन डालने का सुझाव दिया। कई यूजर्स ने यो-यो टेस्ट को लेकर रैना की खिंचाई की। हालांकि रैना ने ट्वीट पर कोई भी जवाब नहीं दिया। टीम इंडिया से बाहर चल रहे रैना फिलहाल रणजी क्रिकेट में व्यस्त हैं। उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान रैना कल दिल्ली के पालम स्टेडियम में ईशांत शर्मा की कप्तानी वाली दिल्ली टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल उतरेंगे।
दरअसल ये मैच पहले फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में होना था लेकिन वहां भारत बनाम न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच के आयोजन के चलते आखिरी समय पर मैच का वेन्यू बदलना पड़ा। रैना की अगुवाई में यूपी टीम ग्रुप ए की अंकतालिका में छठें स्थान पर मौजूद है।