×

MCA का सख्त फैसला, 14 साल के क्रिकेटर पर लगाया तीन साल का प्रतिबंध

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने साथी खिलाड़ी द्वारा मुशीर खान के खिलाफ 'अनुचित व्यवहार' की शिकायत मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई की।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 18, 2019 1:55 PM IST

मुंबई क्रिकेट एसोसिशन ने अंडर-16 टीम के कप्तान मुशीर खान के खिलाफ अनुशासनहीनता के तहत कार्यवाही करते हुए इस खिलाड़ी पर तीन साल का बैन लगाया है। मुशीर के खिलाफ उनके साथी खिलाड़ियों ने ‘अनुचित व्यवहार’ की शिकायत की थी, जिसके बाद बोर्ड ने ये सख्ती भरा कदम उठाया है। मुशीर अगले तीन साल तक किसी भी एससीए टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

ये भी पढ़ें: सहवाग और लक्ष्‍मण सहित हरभजन भी हुए चहल की गेंदबाजी के कायल

इस मामले पर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एमसीए सेक्रेटरी उनमेश खानविकर ने कहा, “हमने हालात की गंभीरता को देखते हुए ये फैसला लिया। हमें लड़के के साथ सहानुभूति है लेकिन जहां अनुशासन की बात आती है, वहां पर एक सीमारेखा बनाया जाना जरूरी है।”

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर ने सीरीज में लगातार तीसरी बार झटका एरोन फिंच का विकेट

TRENDING NOW

मुशीर खान के पिता और कोच नौशाद खान इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। ये लड़का बहुत प्रतिभाशाली है। ये निजी मतभेद का मामला है। उसे एक आखिरी चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता था। बिना कारण बताओ नोटिस दिए वो उसे कैसे बैन कर सकते हैं।”