add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

MCA के सदस्‍य ने की मुंबई के चयन पैनल को हटाने की मांग

अजीत अगरकर मुंबई के चयन पैनल के अध्‍यक्ष हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 11, 2019 7:51 PM IST

रणजी ट्रॉफी और अंडर-23 टीम के चयन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से जुड़े क्लब के एक अधिकारी ने विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाने की मांग की। दो सदस्यीय मौजूदा चयन पैनल को बदलने की मांग की जा रही है। एमसीए सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) है जिसमें दूसरे सदस्य पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी है।

पढ़ें: जल्द तीनों फॉर्मेट्स के टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे बाबर आजम: मिकी ऑर्थर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पारसी जिमखाना के उपाध्यक्ष और क्रिकेट सचिव खोदैद यज्देगर्दी ने 21 फरवरी को एमसीए की एसजीएम बुलाने की मांग की है। खोदैद ने यह साफ किया कि वह इस एसजीएम का आयोजन व्यक्तिगत स्तर पर करना चाहते है।

पढ़ें: विराट कोहली अच्छे लीडर हैं लेकिन चालाक कप्तान नहीं: शेन वार्न

खोदैद ने अपने नोटिस में कहा, ‘‘ यह सूचना दी जा रही कि एमसीए के सदस्यों की एसजीएम का आयोजन 21 फरवरी को शाम छह बजे वानखेड़े स्टेडियम के लाउंज में होगा। इसमें वर्तमान रणजी और अंडर 23 चयन समिति को हटा कर नयी चयन समिति नियुक्त की जाएगी।’’ बता दें कि मुंबई 41 बार की रणजी चैंपियन है लेकिन वह इस बार नॉकआउट चरण में जगह बनाने में नाकाम रही।

मौजूदा रणजी सीजन में मुंबई की टीम ने ग्रुप स्‍तर पर कुल आठ मैच खेले, जिनमें वो केवल एक ही मुकाबला जीत पाई। टीम को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि पांच मैचों ड्रॉ रहे। इस सीजन में मुंबई ने केवल 17 अंक हासिल किए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)