×

मैक्लम ने लगाया टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक

मैक्लम ने 54 गेंदों पर शतक लगाकर सर विवियन रिचर्ड्स के 56 गेंदों पर शतक के 30 साल पुराने रिकार्ड को ध्वस्त किया

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 20, 2016 10:10 AM IST

ब्रैंडन मैक्लम © Getty Images
ब्रैंडन मैक्लम © Getty Images

टेस्ट इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्लम के नाम दर्ज हो गया है। मैक्लम ने 54 गेंदों पर शतक लगाकर सर विवियन रिचर्ड्स के 56 गेंदों पर शतक के 30 साल पुराने रिकार्ड को ध्वस्त किया। अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे मैक्लम ने शनिवार को आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान यह कीर्तिमान स्थापित किया। मैक्लम ने अपनी 145 रनों की पारी में 79 गेंदों का सामना किया और 21 चौके और छह छक्के लगाए। मैक्लम ने अपना अर्धशतक 34 गेंदों पर पूरा किया और फिर अगले 50 रन मात्र 20 गेंदों पर बना डाले। उनका शतक 54 गेंदों पर पूरा हुआ, जिसमें 16 चौके और चार छक्के शामिल हैं। ये भी पढ़ें: विराट ने मंगाया नया फिटनेस डिवाइस

मैक्लम ने 78 मिनट विकेट पर बिताते हुए शतक पूरा किया। समय के लिहाज से यह टेस्ट इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक (समय के लिहाज से) का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के जीएम ग्रेगरी के नाम है। ग्रेगरी ने 1921 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मात्र 70 मिनट में सैकड़ा लगाया था। ये भी पढ़ें: सही वक्त आने पर संन्यास लेंगे धोनी: रवि शास्त्री

गेंदों की बात की जाए तो मैक्लम ने रिचर्ड्स का रिकार्ड ध्वस्त किया है। रिचर्ड्स ने 1985-86 में सेंट जोंस में इंग्लैंड के खिलाफ 56 गेंदों पर शतक लगाया था। पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने भी 56 गेंदों पर शतक लगाया है।

TRENDING NOW

टेस्ट मैचों में भारत की ओर से सबसे तेज शतक का रिकार्ड कपिल देव के नाम दर्ज है। कपिल ने 1986-87 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ 74 गेंदों पर शतक लगाया था।