• Home
  • News
  • McDermott included in Australia squad as cover for Shaun Marsh

बेन मैकडरमोट को ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में किया गया शामिल

बेन मैकडरमोट को चोटिल शॉन मार्श के कवर के तौर पर टीम में जगह दी गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 06, 2018, 01:02 PM IST

Published On Nov 06, 2018, 01:02 PM IST

Last UpdatedNov 06, 2018, 01:02 PM IST

Ben McDermott (AFP Photo)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में बेन मैकडरमोट को शामिल किया गया है। मैकडरमोट को चोटिल शॉन मार्श के कवर के तौर पर टीम में जगह दी गई है।

मार्श की फिटनेस को लेकर चिंताओं के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को क्वींसलैंड के युवा बल्लेबाज बेन मैकडरमोट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बचे हुए दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शॉन मार्श रविवार को खेले गये पहले वनडे मैच में नहीं खेले थे। उनके कूल्हे की मामूली सर्जरी हुई है। चयनकर्ताओं को लगता है कि शुक्रवार को एडिलेड में खेले जा जाने वाले मैच तक वह पूरी तरह फिट नहीं होंगे।

चयनकर्ता ट्रेवोर होंस ने कहा, ‘‘ हम शॉन की चोट से उबरने पर नजर रखे है और उन्हें मैच से पहले फिटनेस साबित करने का पूरा मौका मिलेगा।’’

पहले वनडे में डार्सी शॉर्ट मार्श की जगह खेले थे लेकिन मैच की दूसरी गेंद पर ही शून्य के स्कोर पर आउट हो गये। ऑस्ट्रेलिया की टीम को सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट की करारी शिकस्त मिली थी। अफ्रीका गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 152 रन ही बना पाई थी। एक समय ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 19 ओवर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी।

बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान पर भिड़ रही हैं। इस साल की शुरुआत में केपटाउन टेस्‍ट के दौरान बॉल टैंपरिंग विवाद सामने आया था। इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया अपने नए कप्‍तान एरोन फिंच के साथ उतरा थी। फिंच ने टिम पेन की जगह ली है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद एक टी-20 मुकाबला भी खेला जाएगा।

Editor's Pick