add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की मेजबानी को तैयार है एमसीजी

मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट का आयोजन खतरे में है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 18, 2020 11:08 AM IST

मंगलवार को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में सामने आए कोरोना वायरस के नए मामलों के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ होने वाला पहला डे-नाइट टेस्ट एडिलेड में ही आयोजित करना चाहती है। हालांकि मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम ने इस पिंक बॉल टेस्ट की मेजबानी करने का प्रस्ताव सीए के सामने रखा है।

एमसीजी के प्रमुख स्टुअर्ट फॉक्स ने कहा है कि अगर कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला पहला दिन-रात का टेस्ट मैच कराना संभव ना हो सका तो एमसीजी इसके लिए तैयार है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां के प्रीमियर स्टीवन मार्शल ने कहा है कि हालात अनुरूप हैं और मैच एडिलेड में होगा, ये सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है लेकिन इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती।

TRENDING NOW

उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए फॉक्स ने कहा कि अगर मुकाबला एडिलेड में नहीं होता है तो फिर एमसीजी इसके लिए तैयार है। एमसीजी में ही सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसम्बर से खेला जाना है।

एमसीजी के अलावा सिडनी क्रिकेट मैदान ने इस मैच को कराने की इच्छा जाहिर की है। एलसीजी प्रमुख टोनी शेफर्ड ने हालांकि कहा है कि इस मामले को उठाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए क्योंकि साउथ आस्ट्रेलिया कोरोना से निपटने में सक्षम है।