×

मास्टर्स चैंपियंस लीग में जेमिनी अरेबियंस टीम के कप्तान बने वीरेंद्र सहवाग

सहवाग ने पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - January 11, 2016 6:48 PM IST

वीरेंद्र सहवाग © AFP
वीरेंद्र सहवाग © AFP

अगले कुछ महीनों में शुरू होने जा रहे मास्टर्स चैंपियंस की टीम जेमिनी अरेबियंस ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। अरेबियंस ने अपनी टीम का कोच व निदेशक भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को बनाया है। हाल ही में इस इस टीम से जुड़ने के लिए विश्व के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी व प्रबंधन के लोग दुबई पहुंचे, इस दौरान टीम का लोगो और जर्सी लॉन्च की गई। टीम के मालिक और सीईओ नलिन खेतान ने कहा कि वह टीम के लिए कुछ हटकर करने का प्रयासस कर रहे थे।

हिंदी न्यू वेबसाइट जी न्यूज में छपी खबर के मुताबिक खेतान ने कहा, “सभी क्रिकेटरों ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए काफी उत्साह दिखाया है और वे रोमांचित हैं। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चे जेमिनी अरेबियंस के स्टार खिलाड़ियों का हौसल बढ़ाने के लिए मौजूद थे जिसमें सहवाग के अलावा सकलेन मुश्ताक, रिचर्ड लेवी, पॉल हैरिस, जैक्स रूडोल्फ, ग्राहम ओनियन और शकीब अली शामिल हैं। टीम की संरक्षक मेधा अहलुवालिया ने सहवाग को टीम का कप्तान बनाने की घोषणा की।

TRENDING NOW

उन्होंने कहा, हमें वीरेंद्र सहवाग को अपना कप्तान और टीम निदेशक बनाने की घोषणा करते हुए काफी खुशी है। वह शानदार क्रिकेट हैं और हमें यकीन है खेल में उनका अनुभव और समझ हमें जीत दिलाएगा। सोशल मीडिया पर उन्हें कप्तान बनाए जाने को लेकर जबरदस्त मांग थी और हमने अपने प्रशंसकों की बात सुनी। क्रिकेट से संन्यास ले चुके लगभग 250 खिलाड़ी एमसीएल का हिस्सा हैं जिसमें छह फ्रेंचाइजियां खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन दुबई और शारजाह में 28 जनवरी से 13 फरवरी तक किया जाएगा। अरेबियंस टीम के अन्य सदस्य कुमार संगकारा, शिवनारायण चंद्रपाल, ब्रेड हॉज, जस्टिन कैंप, मुथैया मुरलीधरन, काइल मिल्स, राणा नावेद उल हसन और आशीष बगाई हैं।