×

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने किया कप्तान का ऐलान, दीप्ति शर्मा नहीं, इस दिग्गज को दी जिम्मेदारी

इस साल WPL दो चरणों में होगा जिसमें पहला चरण नवी मुंबई में नौ से 17 जनवरी तक और दूसरा वडोदरा में 19 जनवरी से पांच फरवरी तक चलेगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 4, 2026 10:02 PM IST

UP Warriorz captain: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 से पहले यूपी वॉरियर्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स का कप्तान बनाया गया है. 3.20 करोड़ में यूपी वारियर्स का हिस्सा बनीं दीप्ति शर्मा को बनाने की उम्मीद थी, मगर फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पर भरोसा जताया है.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के पहले तीन सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं और उन्होंने टीम को हर बार फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा. फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, कैप्री स्पोर्ट्स की यूपी वॉरियर्स ने 2026 डब्ल्यूपीएल सत्र से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग को फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की है.

मैग लेनिंग पर लगी थी 1.90 करोड़ की बोली

यूपी वॉरियर्स ने लैनिंग को नीलामी में 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा था. एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के तौर पर वह सात बार विश्व कप जीत चुकी हैं जिसमें दो वनडे खिताब और पांच टी20 खिताब शामिल हैं।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और सहायक कोच अभिषेक नायर अब यूपी वॉरियर्स के मुख्य कोच हैं. उन्होंने कहा, मेग का अनुभव उन्हें एक कप्तान के तौर पर सबसे अलग बनाता है.

नौ जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

इस साल WPL दो चरणों में होगा जिसमें पहला चरण नवी मुंबई में नौ से 17 जनवरी तक और दूसरा वडोदरा में 19 जनवरी से पांच फरवरी तक चलेगा.

TRENDING NOW

इनपुट- भाषा