• Home
  • News
  • Meg lanning says we had to change our tactics quickly against india 3964730

विश्व कप फाइनल में जीत पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा- भारत के खिलाफ तेजी से रणनीति बदलनी पड़ी

फाइनल मैच में भारत को 85 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पांचवीं बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती।

Edited By : India.com Staff |Mar 08, 2020, 06:28 PM IST

Published On Mar 08, 2020, 06:28 PM IST

Last UpdatedMar 08, 2020, 06:28 PM IST

आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल मैच में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां खिताब जिताने वाली कप्तान मेग लेनिंग (Meg Lanning) का कहना है कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ मैच में अपनी रणनीति तेजी से बदलनी पड़ी।

मैच के बाद लेनिंग ने कहा, “ये काफी मुश्किल मैच था, क्योंकि हम (भारत के खिलाफ) पहला मैच हार गई थे इसलिए हमसे काफी उम्मीदें थी। हम इस टूर्नामेंट में जीतने आए थे, बतौर टीम हम एक साथ रहे। खासकर कि भारत के खिलाफ हमें अपनी रणनीति तेजी से बदलनी पड़ी, बड़े स्टेज पर अपनी योजना लागू करने के लिए।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जीत का पूरा श्रेय पूरी टीम को देते हुए लेनिंग ने कहा, “मुझे खिलाड़ियों और स्टाफ के इस समूह पर काफी गर्व है, हमने कई उतार-चढ़ाव देखे। इतने बड़े दिन पर, इस तरह का प्रदर्शन करना कमाल था और मुझे इस पर गर्व है।”

ICC Womens T20 World Cup 2020, Final: 99 रन पर ढेर हुआ भारत, ऑस्ट्रेलिया ने जीता पांचवां खिताब

भारत के खिलाफ फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शुट ने बयान दिया था कि वो शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के खिलाफ खेलना पसंद नहीं करती हैं क्योंकि इन खिलाड़ियों ने उन्हें अच्छे से पहचान लिया है। लेकिन मैच के दौरान शुट ने ही सर्वाधिक चार विकेट लिए।

इस गेंदबाज के बारे में कप्तान ने कहा, “शुट कभी कभी ऐसी चीजें कहती है। मुझे इसके बारे में नहीं पता। मुझे पता था कि वो आज अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि वो प्रतिद्वंदी है।”

विश्व कप फाइनल में हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने भारत में Women’s IPL पर जोर दिया

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने फाइनल मैच देखने मेलबर्न पहुंचे हजारों फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतने सारे दर्शकों के सामना खेलूंगी। मैं सभी सपोर्ट स्टाफ, परिवार और दोस्तों के साथ फैंस का शुक्रिया करना चाहूंगी। मुझे आपके सामने खेलकर अच्छा लगा। ये टूर्नामेंट शानदर रहा और हमें घरेलू दर्शकों के सामने खेलना पसंद हैं।”

Editor's Pick