- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Megan Schutt becomes the first Australia women cricketer to take an ODI hat-trick
लिमिटेड ओवर्स में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं मेगन स्कट
ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है
Published On Sep 12, 2019, 01:56 PM IST
Last UpdatedSep 12, 2019, 01:56 PM IST
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मेगन स्कट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। मेगन सफेद गेंद के क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
पढ़ें: पहला अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने द. अफ्रीका ए को 7 विकेट से हराया
मेगन (24/3) ने वेस्टइंडीज के पुछल्ले खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा जिससे वह वनडे में हैट्रिक लेने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गईं। उनकी इस उपलब्धि से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज टीम को महज 180 रन पर समेट दिया।
181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली (61) और कप्तान मेग लैनिंग (59) के अर्धशतकों से पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में मेजबान टीम को 8 विकेट से शिकस्त देकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की।
पढ़ें: श्रीलंकाई खिलाड़ियों के पाकिस्तान आने से इनकार करने पर अख्तर निराश
स्कट ने 9.3 ओवर तक कोई भी विकेट हासिल नहीं किया था लेकिन उन्होंने अगली तीन गेंद में चिनेल हेनरी, करिश्मा रामहाराक और एफी फ्लेचर को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।
छब्बीस साल की स्कट ने पहली हैट्रिक पिछले साल मार्च में भारत के खिलाफ ट्वेंटी-20 मैच में हासिल की थी। इसमें उन्होंने मुंबई में ब्रेबोर्न स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, कप्तान मिताली राज और दीप्ति शर्मा को आउट किया था।