add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: हंसी नहीं रुकेगी... अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए सलमान आगा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच थोड़ी-बहुत कहा-सुनी भी हुई. रिज़वान को बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते देखा गया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 13, 2026 9:47 PM IST

Salman Agha Run Out Video: बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम शुक्रवार को दूसरे वनडे मैच में आमने-सामने हुई. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवरों में 274 रनों पर ऑल आउट हो गई, माज़ सदाकत ने सबसे ज़्यादा 75 रन की पारी खेली. कप्तान सलमान आगा ने भी अर्धशतक लगाया और 64 रन बनाए. सलमान आगा इस मैच में अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई. सलमान आगा और मोहम्मद रिज़वान ने चौथे विकेट के लिए 109 रन जोड़े थे और पाकिस्तान की टीम वापसी कर रही थी. ओवर की चौथी गेंद जिसे बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज़ ने फेंका था, इस गेंद को रिज़वान ने गेंद को हल्के से ज़मीन की तरफ धकेला, गेंद लुढ़कते हुए आगा की तरफ गई, जो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर अपनी क्रीज़ से बाहर खड़े थे. जैसे ही गेंद उनके पैड्स से टकराई, आगा नीचे झुके और गेंद को उठाकर वापस मिराज़ की तरफ बढ़ा दिया, मिराज़ ने तेज़ी से गेंद पकड़ी और स्टंप्स गिरा दिए, जबकि आगा अभी भी क्रीज़ से बाहर थे, मिराज़ ने रन-आउट की अपील की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैदान पर मौजूद अंपायर ने अपील को सही ठहराया और फैसला तीसरे अंपायर के पास भेज दिया. तीसरे अंपायर ने भी बांग्लादेश के पक्ष में फैसला सुनाया और आगा के आउट होने की पुष्टि कर दी. इस फैसले के बाद आगा साफ तौर पर निराश दिखे और पवेलियन की ओर लौट गए. वीडियो में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ को आउट होने के बाद अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए देखा गया. हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का मजाक भी उड़ा रहे हैं.

खिलाड़ियों के बीच हुई कहासुनी

मेहदी हसन का यह बर्ताव सलमान आगा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह उनसे मैदान पर ही भिड़ गए. सलमान ने गुस्से में अपने ग्लव्स भी फेंक दिए और वह काफी नाखुश दिखाई दिए. पाकिस्तान के बल्लेबाज ने अपना हेलमेट भी जमीन पर पटक दिया और काफी गुस्से में पवेलियन लौटे. सलमान ने 62 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रन बनाए.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यह असामान्य रन-आउट जल्द ही मैच का मुख्य चर्चा का विषय बन गया,जिसने इस तरह से आउट होने के पीछे के हालात की ओर सबका ध्यान खींचा. कई यूज़र्स ने ‘X’ (ट्विटर) पर आगा के समर्थन में अपनी राय रखी, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तान के T20I कप्तान अपनी क्रीज़ पर वापस लौटने की अपनी बुनियादी ज़िम्मेदारी भूल गए थे.