×

11 छक्के, 05 चौके... MI के बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक, मगर रोमांचक मुकाबले में टीम को मिली हार

एडन मार्करम की कप्तानी वाली डरबन सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 27, 2025 9:49 AM IST

MI Captown vs Durban Super Giants: रयान रिकल्टन के शतक का एमआई केपटाउन को हार से नहीं बचा सका और एस 20 के ओपनिंग मैच में टीम डरबन सुपर जायंट्स के हाथों 15 रन से हार का सामना करना पड़ा. डरबन सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई केपटाउन के सामने जीत के लिए 233 रन का लक्ष्य रखा था, एमआई केपटाउन की टीम 217 रन ही बना सकी.

आखिरी ओवर में जीत के लिए एमआई केपटाउन को 22 रन बनाने थे, मगर रियान रिकेल्टन पहली ही बॉल पर आउट हो गए और मुंबई केपटाउन की टीम लक्ष्य से 16 रन दूर रह गई.

एडन मार्करम ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी

डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पारी की शुरुआत करने के लिए डेवोन कोनवे और केन विलियमसन क्रीज पर उतरे. दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 96 रन की साझेदारी कर टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दी. केन विलियमसन 25 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन रन गति बरकरार रही.

डेवोन कोनवे 33 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. जोस बटलर ने 12 गेंद पर 20, हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंद पर 22, एडन मार्करम ने 17 गेंद पर 35, इवान जोंस ने 14 गेंद पर 33 और डेविड विजे ने 5 गेंद पर 9 रन बनाए. डरबन सुपर जायंट्स ने 5 विकेट पर 232 रन बनाए.

रयान रिकल्टन ने जड़ा तूफानी शतक

233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई केपटाउन की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने 63 गेंद पर 11 छक्के और 5 चौकों की मदद से 113 रन की विस्फोटक पारी खेली, इसके बावजूद टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बना सकी और 15 रन से मैच हार गई। एमआई के लिए जेसन स्मिथ ने भी 14 गेंद पर 41 रन की पारी खेली।

TRENDING NOW

रिजा हेंड्रिक्स की 21 गेंद पर 28 रन की धीमी पारी के अलावा निकोलस पूरन के 10 गेंद पर 15 और ड्वेन प्रिटोरियस और जॉर्ज लिंडे की असफलता एमआई की हार की बड़ी वजह बनी. डरबन के लिए ईथन बॉश ने 4 विकेट लिए. रयान रिकल्टन को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया