- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MI vs DC, Toss: Mumbai Indians won the toss and opted to field
MI vs DC Toss: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली में हुई धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री
वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं।
Published On May 21, 2022, 07:28 PM IST
Last UpdatedMay 21, 2022, 07:28 PM IST
MI vs DC, IPL 2022 Toss and Playing XI Mumbai Indians vs Delhi Capitals
MI vs DC: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अपने अंतिम लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स की जगह डेवाल्ड ब्रेविस टीम में आए है जबकि ऋतिक शौक़ीन को संजय यादव की जगह टीम में लिया गया है। दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ आज का मुक़ाबला खेल रहे है। वहीं, ललित यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है।
🚨 Toss Update 🚨@mipaltan have elected to bowl against @DelhiCapitals.
Follow the match ▶️ https://t.co/sN8zo9RIV4#TATAIPL | #MIvDC pic.twitter.com/M4hl1zb4y7
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2022
प्लेइंग इलेवन :
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, सरफ़राज़ ख़ान, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अनरिख़ नॉर्खिये, ख़लील अहमद।
मुंबई इंडियंस : इशान किशन, रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, डैनियल सैम्स, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौक़ीन, मयंक मार्कंडेय, रायली मेरेडिथ।