This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
MI vs RR, IPL 2022: तिलक वर्मा-ईशान किशन का अर्धशतक बेकार, राजस्थान के खिलाफ 23 रन से हारी मुंब
राजस्थान के दिए 194 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 170 रन ही बनाए.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 2, 2022 7:36 PM IST

तिलक वर्मा (Tilak Varma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बावजूद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के नौंवे मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 23 रन से हार गई. राजस्थान के दिए 194 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 170 रन ही बनाए.
राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी ने 2-2 विकेट लिए. जबकि ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और रविचंद्रन अश्विन एक-एक सफलता हासिल की.
जॉस बटलर के शतकीय पारी की मदद राजस्थान के दिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खास नहीं रहा. कप्तान रोहित शर्मा मात्र दस रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने. जिसके बाद अनमोलप्रीत सिंह भी 5 रन के स्कोर पर नवदीप सैनी के खिलाफ कैच आउट हुए.
सलामी बल्लेबाज ईशान किश और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला. 40 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद ईशान-तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की शानदार साझेदारी बनाई. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़े.
13वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने इस साझेदारी को तोड़ी. ओवर की आखिरी गेंद पर किशन नवदीप सैनी की गेंद पर कैच आउट हुए. किशन ने 43 गेंदो पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली.
किशन के आउट होने के बाद दूसरे सेट बल्लेबाज तिलक वर्मा भी अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का शिकार हुए. वर्मा ने अश्विन के खिलाफ बोल्ड होने से पहले मात्र 33 गेंदो पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टिम डेविड (1), डैनियल सैम्स (0) और मुरुगन अश्विन (6) सस्ते में आउट हुए. हालांकि कीरोन पोलार्ड ने मुंबई की जीत की उम्मीदों को जगाए रखने की कोशिश की लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी की घातक डेथ ओवर गेंदबाजी के आगे मुंबई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी.
