• Home
  • News
  • MI vs RR IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब- कोलकाता बाहर

MI vs RR IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब- कोलकाता बाहर

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Match Scorecard and Updates

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 24, 2026, 02:50 PM IST

Published On May 24, 2026, 02:50 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2026, 02:50 PM IST

MI VS RR Toss

MI VS RR Toss

MI vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 69वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 206 रन का टारगेट रखा था, मुंबई इंडियंस की टीम नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी. राजस्थान रॉयल्स का एलिमिनेटर में 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा. एलिमिनेटर मुकाबला न्यू मुल्लांपुर में खेला जाएगा. राजस्थान की जीत के साथ पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्लेऑफ में जाने का सपना भी टूट गया.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट सब: रविंद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा

इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण साफ है. राजस्थान की टीम अगर मुंबई इंडियंस को हरा देती है वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

Follow Updates here:

MI vs RR IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब- कोलकाता बाहर

MI vs RR IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब- कोलकाता बाहर. राजस्थान रॉयल्स ने 30 रन से जीता मुकाबला.

MI vs RR Live Score: सूर्य कुमार यादव 60 रन की पारी खेलकर आउट

MI vs RR Live Score: सूर्य कुमार यादव 60 रन की पारी खेलकर आउट. मुंबई का नौवां विकेट गिरा. नांद्रे बर्गर को मिली सफलता.

MI vs RR Live Score: कॉर्बिन बॉश आउट, मुंबई का आठवां विकेट गिरा

MI vs RR Live Score: कॉर्बिन बॉश (02) आउट, मुंबई का आठवां विकेट गिरा. यश राज पुंजा ने दिलाई सफलता.

MI vs RR Live Score: हार्दिक पांड्या आउट, जोफ्रा आर्चर को तीसरी सफलता

MI vs RR Live Score: हार्दिक पांड्या आउट, जोफ्रा आर्चर को तीसरी सफलता. हार्दिक पांड्या ने 15 बॉल में 34 रन की पारी खेली. मुंबई इंडियंस ने सातवां विकेट गंवा दिया है.

MI vs RR Live Score: सूर्या- हार्दिक ने कराई मुंबई इंडियंस की वापसी

MI vs RR Live Score: सूर्या- हार्दिक ने कराई मुंबई इंडियंस की वापसी. दोनों बल्लेबाजों ने 20 गेंद में 45 रन की साझेदारी कर ली है. सूर्या ने 10 इनिंग के बाद अर्धशतक भी लगाया है.

MI vs RR Live Score: मुश्किल में मुंबई इंडियंस, 24 रन पर गिरा तीसरा विकेट

MI vs RR Live Score: मुश्किल में मुंबई इंडियंस, 24 रन पर गिरा तीसरा विकेट. रिकेल्टन (12) नांद्रे बर्गर का शिकार बने.

MI vs RR Live Score: जोफ्रा आर्चर को मिला दूसरा विकेट, नमन धीर आउट

MI vs RR Live Score: जोफ्रा आर्चर को मिला दूसरा विकेट, नमन धीर आउट. नमन धीर ने छह रन की पारी खेली.

MI vs RR Live Score: रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके

MI vs RR Live Score: रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके. जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में किया शिकार.

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 206 रन का टारगेट

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 206 रन का टारगेट.

MI vs RR Live Score: राजस्थान का छठा विकेट गिरा, डोनोवन फरेरा आउट

MI vs RR Live Score: राजस्थान का छठा विकेट गिरा, डोनोवन फरेरा आउट. फरेरा ने 18 रन की पारी खेली. दीपक चाहर को मिली दूसरी सफलता.

MI vs RR Live Score: ध्रुव जुरेल आउट, राजस्थान रॉयल्स का पांचवां विकेट गिरा

MI vs RR Live Score: ध्रुव जुरेल आउट, राजस्थान रॉयल्स का पांचवां विकेट गिरा. कार्बिन बॉश को मिली सफलता. जुरेल ने 26 बॉल में 38 रन की पारी खेली.

MI vs RR Live Score: राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, दासुन शनाका रन आउट

MI vs RR Live Score: राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, दासुन शनाका रन आउट. शनाका ने 15 बॉल में 29 रन की पारी खेली.

MI vs RR Live Score: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा, रियान पराग आउट

MI vs RR Live Score: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा, रियान पराग आउट. पराग 14 रन की पारी खेलकर आउट. अल्लाह गजफनर को मिली सफलता.

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा, वैभव सूर्यवंशी आउट

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा, वैभव सूर्यवंशी आउट. सूर्यवंशी चार रन की पारी खेलकर आउट. दीपक चाहर को मिली सफलता.

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने पहला विकेट गंवाया, यशस्वी जायसवाल आउट

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने पहला विकेट गंवाया, यशस्वी जायसवाल आउट. जायसवाल ने 17 बॉल में 27 रन की पारी खेली. विल जैक्स को मिली सफलता.

MI vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11, इम्पैक्ट प्लेयर्स

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट सब: रविंद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा

इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, राजस्थान की पहली बल्लेबाजी

MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, राजस्थान की पहली बल्लेबाजी. मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया है, उनकी जगह दीपक चाहर उतरे हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने तीन बदलाव किए हैं.

MI vs RR Live Score: राजस्थान की नजरें प्लेऑफ पर, सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती

राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करके आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है और वह जीत के साथ विदाई लेने के लिए प्रतिबद्ध होगा लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है जिसमें जीत पर वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बन जाएगी. अब से थोड़ी देर बाद टॉस होगा.

Editor's Pick