×

IPL 2024: जीत के बाद कप्तान संजू सैमसन ने टॉस को बताया गेमचेंजर

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान की ओर से पावरप्ले में तीन विकेट चटकाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - April 2, 2024 9:28 AM IST

आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि टॉस ने मैच का भाग्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सैमसन ने कहा, “टॉस मुझे लगता है कि यह गेमचेंजर था. टॉस बहुत महत्वपूर्ण था. मुझे लगा कि शुरुआत करना बहुत मुश्किल था और हमारे पास ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर की गति का अनुभव था.”

उन्होंने कहा, “बोल्ट इतने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और हमें उम्मीद थी कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमने नहीं सोचा था कि शुरुआत में ही हमने इतने विकेट मिल जाएंगे. मुझे चार या पांच विकेट गिरने की उम्मीद नहीं थी”

टीम में कई बड़े खिलाड़ी

कप्तान ने कहा, “हम सभी अपनी भूमिकाएं निभाते हैं और आगे बढ़ते हैं. आर अश्विन जानते थे कि हमारे पास अच्छा पावरप्ले है इसलिए वह विकेट के लिए नहीं गया. यह टीम वर्क के बारे में है. हमें पता था कि हमारी टीम में कई बड़े खिलाड़ी हैं, हालांकि महत्वपूर्ण यह है कि हमारी टीम के सभी सदस्य यह समझते हैं कि किस परिस्थिति में उन्हें किस तरह की रणनीति के साथ खेलना है”

जीत के लिए 126 रनों का पीछा करते हुए आरआर के सातवें ओवर में 48 रन पर 3 बड़े बल्लेबाज आउट हो गए, लेकिन रियान पराग ने 39 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जो इस सीजन में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है. इस तरह राजस्थान की टीम मुंबई को उसी के घर में हराने में कामयाब रही.

बोल्ट ने प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने के बाद कहा, “इस तरह का प्रदर्शन कर के काफी अच्छा लगा. हम शुरुआत में ही दबाव बनाने में सफल रहे. मुझे विकेट भी मिले और यह अच्छा है कि मैच का रिजल्ट हमारे हक में गया. मैंने इससे पहले भी रोहित के खिलाफ काफी क्रिकेट खेला है. उनके खिलाफ कुछ अलग करने का प्लान था और मैं सफल रहा.”