- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MI Vs SRH Dream 11 Prediction Playing XI Head To Head Record For IPL 2023 Match 69
MI Vs SRH, IPL 2023 Match 69: ड्रीम इलेवन, संभावित प्लेइंग XI और हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई को अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में जीत के साथ-साथ RCB की हार की दुआ करनी होगी. पाइंट्स टेबल में मुंबई और RCB दोनों के 14-14 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट बैंगलोर का ज्यादा है.
Published On May 21, 2023, 01:01 PM IST
Last UpdatedMay 21, 2023, 01:01 PM IST
@IPL
पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने के लिए रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी जो उसका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अंतिम मैच भी हो सकता है. सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन मुंबई के पास अभी मौका है और वह इसका फायदा उठाने के लिए बेताब है.
मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान में अच्छा प्रदर्शन किया है. उसने यहां अभी तक चार मैच जीते जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी. यह उसके पास अपना नेट रन रेट सुधारने का भी अंतिम मौका होगा.
मुंबई को अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में जीत के साथ-साथ RCB की हार की दुआ करनी होगी. पाइंट्स टेबल में मुंबई और RCB दोनों के 14-14 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट बैंगलोर का ज्यादा है. अगर दोनों ही टीमें जीत जाती है तो RCB बेहतर नेट रन रेट के चलते आगे चली जाएगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 20 बार भिड़ंत हुई है. मुंबई इंडियंस ने 11 बार जीत हासिल की है जबकि हैदराबाद 9 बार जीतने में कामयाब रहा है.
MI vs SRH, IPL 2023 मैच 69 संभावित प्लेइंग इलेवन:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, विष्णु विनोद.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन.
MI vs SRH, ड्रीम 11 प्रेडिक्शन
- विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, इशान किशन
- बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), राहुल त्रिपाठी (vc)
- ऑलराउंडर: एडन मारक्रम, कैमरून ग्रीन
- गेंदबाज: पीयूष चावला, भुवनेश्वर कुमार, जेसन बेहरेनडॉर्फ, टी नटराजन.
इनपुट- भाषा