- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MI vs SRH Hardik Pandya has taken 7 wickets in the last 3 games and double wicket over
VIDEO: T20 WC का टिकट मिलते ही फॉर्म में लौटे हार्दिक पांड्या, 3 मैचों में झटके 7 विकेट
T20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की उपकप्तानी करते नजर आएंगे. जब से टीम का ऐलान हुआ है तब से हार्दिक पांड्या गेंद से IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले 3 मैचों में 7 विकेट चटका चुके हैं.
Published On May 06, 2024, 09:37 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2024, 09:37 PM IST
PIC- @IPL
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का जब से ऐलान हुआ तब से कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टीम के उपकप्तान और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. पिछले 2 मैचों में 2-2 विकेट चटकाने के बाद आज हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 31 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाल लिए. हार्दिक ने नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद और मार्को यानसन को अपना शिकार बनाया. हार्दिक ने शाहबाज और यानसन को एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया.
पिछले 3 मैचों में हार्दिक पंड्या
- 4-0-26-2
- 4-0-44-2
- 4-0-31-3
हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी देख रोहित शर्मा भी काफी खुश नजर आए. विकेट चटकाने के बाद रोहित ने हार्दिक की पीठ थपथपाई और विकेट की बधाई दी. IPL 2024 में हार्दिक अब तक 12 मैचों में की 10 पारियों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.58 का रहा है.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट पर 173 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 48 रन का योगदान दिया. कप्तान पैट कमिंस 35 रन पर नाबाद रहे. मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट झटके.
