शर्म की बात है कि हमें मैच में हार का सामना करना पड़ा: केन विलियमसन

बेहद रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में मुंबई ने हैदराबाद पर जीत दर्ज की।

Edited By : Cricket Country Staff |May 03, 2019, 11:38 AM IST

Published On May 03, 2019, 11:38 AM IST

Last UpdatedMay 03, 2019, 11:38 AM IST

kane williamson Rohit shamra @ BCCI

kane williamson with Rohit shamra @ BCCI

मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद को मेजबान टीम से सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के कप्‍तान केन विलियमसन ने हार के बाद कहा कि ये शर्म की बात है जो आज के मैच में हम हारने वाली टीम के रूप में उभरे हैं।

पढ़ें:- आखिरी ओवर में 18 रन ठोकने के बावजूद नहीं जीत की SRH, बुमराह ने जबड़े से निकाली जीत

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 18 रन की दरकार थी, लेकिन पहली पांच गेंदों पर बल्‍लेबाज 11 रन ही बना पाए। अब हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी गेंद पर सात रन चाहिए थे। एक गेंद पर सात रन बनाना तो संभव नहीं है, लेकिन मनीष पांडे ने मिडविकेट की दिशा में छक्‍का लगाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया।

सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के सामने हैदराबाद की टीम महज आठ रन ही बना पाई, जिसे मुंबई ने आसानी से बना लिया। विलियमसन ने कहा, “मैं पहले भी इस खेल में सुपर ओवर का अनुभव कर चुका हूं। इस मैच का अंत हमने हारने वाली टीम के रूप में किया। मैच का पहला आधा हिस्‍सा हमारे लिए काफी अच्‍छा था। हमारे गेंदबाजों ने अच्‍छी भूमिका निभाई। हम रेखा के दूसरी तरफ नहीं जा सके।”

पढ़ें:- कोलकाता के कोच कैलिस ने बताया, क्यों कुलदीप हैं प्लेइंग इलेवन से बाहर

हैदराबाद के कप्‍तान ने कहा, “जब हमारे पास सुपर ओवर में बचाव करने के लिए महज आठ रन थे तो मैंने राशिद खान पर गेंदबाजी के लिए भरोसा किया। वो खेल के सभी विभागों में वर्ल्‍ड क्‍लास है। मनीष ने सही लय पकड़ ली है। ये हमारे लिए शर्म की बात है कि हम हारने वाली टीम के रूप में मैच खत्‍म कर रहे हैं। हमारे पास अभी भी एक मैच बचा हुआ है। हमारे लिए जरूरी है कि आखिरी मैच में भी हम सही अप्रोच के साथ मैदान में उतरें।”

Editor's Pick