- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MI vs SRH Suryakumar Yadav bags his 6th T20 Hundred and 2nd IPL Hundred
IPL 2024: सूर्यकुमार ने तूफानी शतक से रचा इतिहास, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की
सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 173 रन पर रोकने के बाद मुंबई इंडियंस ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया. सूर्या ने 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली और नाबाद लौटे.
Published On May 06, 2024, 11:20 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2024, 11:20 PM IST
PIC- @IPL
IPL 2024 के 55वें मुकाबलें में मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए धमाकेदार शतक जड़ दिया. सूर्या ने छक्के से IPL में अपना दूसरा शतक जड़ा. सूर्या ने 51 गेंदों पर 12 चौके और 6 छक्कों के दम पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली. इस शतक की बदौलत मुंबई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराने में कामयाब रही.
सूर्यकुमार ने इस शतक की मदद से रोहित शर्मा के सबसे ज्यादा मुंबई के लिए शतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. रोहित ने भी मुंबई के लिए 2 IPL शतक जड़े हैं. सूर्या के T20 करियर का ये छठा शतक है. सूर्यकुमार ने 17वें ओवर में कमिंस के खिलाफ लगातार दो चौके और छक्का लगाकर उनका आंकड़ा खराब किया और अगले ओवर में नटराजन के खिलाफ छक्का लगाकर अपना शतक पूरा करने के साथ टीम को एकतरफा जीत दिला दी.
IPL में MI के लिए सर्वाधिक शतक
- 2 – सूर्यकुमार यादव*
- 2 – रोहित शर्मा
- 1 – सचिन तेंदुलकर
- 1 – सनथ जयसूर्या
- 1 – लेंडल सिमंस
- 1 – कैमरून ग्रीन
सूर्यकुमार ने इस धमाकेदार शतक से एक-2 नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. सूर्या नंबर 4 या उससे नीचे खेलते हुए 4 शतक T20 में जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर ने ऐसा कारनामा किया था.
नंबर 4 या उससे नीचे के क्रम में सबसे ज्यादा T20 शतक
- 5 – ग्लेन मैक्सवेल
- 4 – डेविड मिलर
- 4 – सूर्यकुमार यादव*
- 3 – दासुन शंका
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद में नाबाद 102 रन बनाने के साथ तिलक वर्मा ( नाबाद 37) के साथ 143 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. ये साझेदारी मुंबई के 3 विकेट महज 31 रनों पर गिरने के बाद आई.
MI के लिए चौथे या उससे नीचे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 143* – तिलक वर्मा और सूर्यकुमार बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2024*
- 131* – सी एंडरसन और आर शर्मा बनाम केकेआर, कोलकाता, 2015
- 122* – के पोलार्ड और ए रायडू बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2012
- 119 – ईशान किशन और के पोलार्ड बनाम आरसीबी, दुबई, 2020
सबसे ज्यादा T20 शतक लगाने वाले भारतीय
- 9-विराट कोहली
- 8 – रोहित शर्मा
- 6 – सूर्यकुमार*
- 6- केएल राहुल
- 6- ऋतुराज गायकवाड़
IPL 2024 में सूर्या जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे टीम इंडिया का मैनेजमेंट बेहद खुश होगा क्योंकि अगले महीने की 1 तारीख यानी 1 जून से T20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है.
IPL 2024 में MI के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
- 4- सूर्यकुमार यादव
- 3- तिलक वर्मा
- 1- ईशान किशन
- 1- रोहित शर्मा