IND vs NZ: माइकल ब्रेसवेल ने इन 2 खिलाड़ियों के सिर बांधा जीत का सेहरा, जमकर की तारीफ
IND vs NZ: माइकल ब्रेसवेल ने इन 2 खिलाड़ियों के सिर बांधा जीत का सेहरा, जमकर की तारीफ
न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 15, 2026 9:59 AM IST
ind-vs-nz
राजकोट: न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट से हरा दिया. बुधवार को निरंजन शाह स्टेडियम पर खेले गए मैच में 285 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने आसानी से हासिल कर लिया. टीम की जीत के बाद कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है.
न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, ‘मुझे टीम पर गर्व है. हमने शानदार गेंदबाजी की. यह गेंद के साथ एक अच्छा कीवी प्रदर्शन था. हम किसी भी लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार थे. भारत ने भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन जिस तरह हमारे खिलाड़ियों ने खुद को ढाला और दबाव को झेला, वह शानदार था. इसके बाद डेरिल मिशेल और विल यंग ने भारत से मैच छीन लिया.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 82 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. चाइनामैन गेंदबाज के खिलाफ आक्रमण की योजना को लेकर पूछे जाने पर ब्रेसवेल ने कहा, ‘बल्लेबाजों ने परिस्थितियों को बहुत अच्छी तरह से पढ़ा. हमें गर्व है कि हम खुद को परिस्थिति के अनुरूप ढाल लेते हैं और सामना करते हैं.’
31 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज ने इस मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया. उन्होंने अपने पहले ही वनडे मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर हर्षित राणा का विकेट निकाला. कप्तान ब्रेसवेल ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, ‘उन्होंने (जेडेन लेनोक्स) बहुत अच्छी गेंदबाजी की. भारत में डेब्यू करना कभी आसान नहीं होता. उन्होंने मुश्किल ओवर फेंके.’
बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए. केएल राहुल 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों की मदद से 112 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से क्रिस्चियन क्लार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले.
इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. डेरिल मिशेल 117 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 131 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विल यंग ने 98 गेंदों में 87 रन की पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 162 रन जुटाए.
इसके बाद मिशेल ने ग्लेन फिलिप (32) के साथ 78 रन की अटूट साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत दिलाई. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.