add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कैंसर से लौटने के बाद इस धाकड़ बल्लेबाज ने जड़ा शतक

माइकल कैरबेरी ने रविवार को रोज बॉल में 121 गेंदों में 100 रन बनाए। उनके इस शतक के बाद मैदान में बैठे दर्शकों ने उनका खड़े होकर और तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - April 3, 2017 5:55 PM IST

माइकल कैरबेरी © Getty Images
माइकल कैरबेरी © Getty Images

इंग्लैंड के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज माइकल कैरबेरी ने पिछले दिनों कैंसर से उबरने के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जोरदार वापसी की और पहले ही मैच में आते हुए शतक जड़ दिया। उन्होंने ये शतक काउंटी टीम हैंपशायर की ओर से खेलते हुए कार्डिफ एमसीसीयू के खिलाफ साउथंपटन में लगाया। 36 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज को पिछले साल जुलाई में कैंसर ट्यूमर हो गया था। उन्होंने रविवार को रोज बॉल में 121 गेंदों में 100 रन बनाए। उनके इस शतक के बाद मैदान में बैठे दर्शकों ने उनका खड़े होकर और तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कैरबेरी पिछले साल आधा काउंटी सीजन नहीं खेल पाए क्योंकि उन्हें इलाज करवाने जाना था। लेकिन क्रिसमस के पहले ही वह ट्रेनिंग के लिए लौट आए थे और वह पिछले महीने हैंपशायर के बारबडोस के खिलाफ प्री- सीजन टूर के अंग थे।

उन्होंने पिछले महीने टीम में लौटने पर बयान दिया था और जो समर्थन उन्हें कैसर का इलाज करवाने के दौरान मिला उसके लिए शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा था, “पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए अभी भी कुछ दिन बाकी हैं। लेकिन क्रिकेट फैमली के समर्थन ने मुझे क्रिकेट मैदान में वापसी में लिए बहुत मदद की। और मैं उम्मीद करता हूं कि हैंपशायर के साथ ये गर्मियां भी बेहतरीन गुजरेंगी।”  [ये भी पढ़ें: आईपीएल 2017: दसवें सत्र का पूरा शेड्यूल]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैरबेरी इंग्लैंड के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपना अंतिम टेस्ट साल 2013/14 एशेज सीरीज में खेला था। वैसे वह अपने पूरे करियर के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे हैं। साल 2010 में, उनके फेफड़े में ब्लड क्लॉट हो गया था और उन्हें इलाज करवाने के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ा था। इसके एक साल बाद उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की।