- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Michael holding nothing wrong with bcci wanting to stage ipl if t20 wc is postponed 4051875
विंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने IPL आयोजन को लेकर दिया बड़ा बयान
आईपीएल के 13वें एडिशन का आयोजन 29 मार्च से होना था
Published On Jun 08, 2020, 09:19 AM IST
Last UpdatedJun 08, 2020, 09:19 AM IST
कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें एडिशन को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. अब ऐसी अटकलें हैं कि 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच प्रस्तावित टी20 विश्व कप को स्थगित किया जा सकता है. ऐसे में बीसीसीआई इस दौरान आईपीएल आयोजित करने की योजना पर काम कर सकता है.
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि अगर ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी20 विश्व कप को स्थगित कर दिया जाता है तो बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) को इस साल के अंत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को आयोजित करने का पूरा अधिकार है.
होल्डिंग ने इंस्टाग्राम पर निखिल नाज से बातचीत में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आईसीसी इस मकसद से टी20 विश्व कप में देरी करेगा कि आईपीएल के लिए जगह बना सके. यह ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कानून है, जहां वे किसी निश्चित तारीख से पहले किसी को भी देश में आने की अनुमति नहीं देंगे.’
उन्होंने कहा, ‘अगर टी20 विश्व कप का आयोजन तय समय पर नहीं होता है तो बीसीसीआई के पास इस घरेलू टूर्नामेंट को आयोजित करने का पूरा अधिकार है.’
कोरोनावायरस के कारण पिछले दो महीने से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट बंद है. अब धीरे-धीरे कई देश लॉकडाउन में छूट दे रहे हैं जिससे खिलाड़ी गाइडलाइंस के साथ मैदान पर प्रैक्टिस के लिए उतर रहे हैं. विंडीज टीम इस महीने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है जहां उसे जुलाई में टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.