- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Michael Holding slams World Test Championship’s point system, calls it ridiculous
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक प्रणाली से खुश नहीं माइकल होल्डिंग, जताई नाराजगी
इस चर्चा का हिस्सा रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने कहा कि भविष्य में अंक प्रणाली को बदलना पड़ सकता है
Published On May 04, 2020, 09:47 AM IST
Last UpdatedMay 04, 2020, 09:47 AM IST
Michael Holding
वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक प्रणाली को ‘बेवकूफाना’ करार दिया है जहां जब टीमों को लगेगा कि वे अंक तालिका में शीर्ष दो में जगह नहीं बना पाएंगी तो कुछ टेस्ट मैच महज औपचारिकता के रह जाएंगे।
शोएब अख्तर ने जताई टीम इंडिया के कोच बनने की इच्छा, बताई ये वजह
मौजूदा अंक प्रणाली के अनुसार दो टेस्ट की सीरीज में प्रत्येक मैच 60 अंक का होता है। हालांकि पांच मैचों की सीरीज में प्रत्येक टेस्ट में जीत पर 24 ही अंक मिलते हैं। इस तरहसीरीज में मैचों की संख्या चाहे जितनी भी हो कोई टीम अधिकतम 120 अंक ही हासिल कर सकती है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी।
फाइनल लार्ड्स में खेला जाएगा
टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून 2021 मे लार्ड्स में खेला जाएगा। द्विपक्षीय क्रिकेट में नई जान फूंकने के लिए आईसीसी ने पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को शुरू किया था।
होल्डिंग ने विजडन क्रिकेट मंथली से राउंड टेबल चर्चा के दौरान कहा, ‘यह काम नहीं करेगा। सबसे पहले तो अंक प्रणाली बेवकूफाना है। पांच टेस्ट मैच खेलने पर भी आपको उतने ही अंक नहीं मिल सकते जितने दो टेस्ट खेलने पर मिलते हैं।’
गंभीर बोले- उम्मीद करता हूं कि कोहली और रोहित भी धोनी की तरह युवाओं को तराशेंगे
उन्होंने कहा, ‘और दूसरी बात, एक चरण के बाद टीमों को पता चल जाएगा कि वे फाइनल में जगह नहीं बनाने वाली और इसलिए बाकी बचे मैच रोमांचक नहीं होने वाले। लोगों को पता होगा कि यह सिर्फ एक अन्य मैच है।’
‘भविष्य में अंक प्रणाली को बदलना पड़ सकता है’
इस चर्चा का हिस्सा रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने कहा कि भविष्य में अंक प्रणाली को बदलना पड़ सकता है।
वोक्स ने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला (इंग्लैंड पिछली सर्दियों में न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 0-1 से हार गया) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं थी लेकिन खिलाड़ी के रूप में इस हार का हम पर अन्य हार से कम असर नहीं पड़ा।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भविष्य में इस व्यवस्था में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। एकमात्र फाइनल में टास और हालात के आधार पर कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। अगर कैलेंडर में अधिक समय मिलता है तो तीन मैचों का फाइनल हो सकता है लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है।’