• Home
  • News
  • Michael hussey babar azam can reach level of virat kohli and steve smith

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ से बाबर आजम की तुलना को लेकर माइकल हसी ने दिया बड़ा बयान

बाबर ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अभ्यास मैच में 157 रन बना टेस्ट सीरीज के लिए ठोकी ताल

Edited By : India.com Staff |Nov 12, 2019, 04:05 PM IST

Published On Nov 12, 2019, 04:05 PM IST

Last UpdatedNov 12, 2019, 04:05 PM IST

पाकिस्तान टी-20 टीम (Pakistan Cricket Team) के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं.  उन्हें भविष्य का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है.

अजिंक्‍य रहाणे ने बताई डे-नाइट टेस्‍ट में बल्लेबाजी की सही तकनीक

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज माइकल हसी (Michael Hussey) को भी लगता है कि पाक का ये बल्लेबाज बेहद प्रतिभाशाली है और उनमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की बराबरी करने की क्षमता है.

बाबर ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और अब उनकी कोशिश टेस्ट सीरीज में भी इस फॉर्म को बरकरार रखने की होगी.

‘कोहली, स्मिथ और विलियम्सन की फेहरिस्त में शामिल हो सकते हैं बाबर’

हसी को लगता है कि अगर बाबर अपने अंदर सुधार करते हैं तो वह कोहली, स्मिथ और केन विलियम्सन (Kane Williamson) की फेहरिस्त में शामिल हो सकते हैं.

फॉक्स स्पोटर्स ने हसी के हवाले से लिखा है, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि जब हम विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की बात करते हैं तो बाबर में वो क्षमता है कि वह अपना नाम इस सूची में ला सकें.  हम कोहली, स्मिथ, विलियम्सन और जो रूट (Joe Root) की बातें करते हैं. ‘

Day Night Test: पुजारा बोले- ‘जब दिन ढलेगा और रात होने वाली होगी तब…’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर वह इसी तरह (अभ्यास मैच में लगाए गए शतक) टेस्ट में कुछ बड़े शतक लगाते हैं तो वह भी उतने भी शानदार, लाजवाब और बेहतरीन खिलाड़ी हैं. ‘

बाबर ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अभ्यास मैच में 157 रन बना टेस्ट सीरीज के लिए ताल ठोक दी है.  25 वर्षीय बाबर ने 21 टेस्ट मैचों में एक शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं.

Editor's Pick